Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका में अदालत परिसर में गोलीबारी, हमलावर सहित 3 की मौत

Published

on

अमेरिका में अदालत परिसर में गोलीबारी, हमलावर सहित 3 की मौत

Loading

अमेरिका में अदालत परिसर में गोलीबारी, हमलावर सहित 3 की मौतशिकागो। अमेरिका के मिशिगन की एक अदालत परिसर में सोमवार को एक कैदी ने दो पुलिसकर्मियों को गोली मार दी जबकि जवाबी कार्रवाई में हमलावर भी मारा गया। इस तरह घटना में हमलावर सहित दो पुलिसकर्मियों की मौत हुई है।

शिकागो के बेरियन काउंटी के शेरिफ पॉल बेली ने संवाददाता सम्मेलन में बताया कि शिकागो से लगभग 160 किलोमीटर दूर सेंट जोसेफ सिटी में बेरियन काउंटी अदालत परिसर में हुई। इसमें एक उपपुलिसकर्मी और एक नागरिक भी घायल हुआ है।

यह घटना अदालत की तीसरी मंजिल पर दोपहर 2.25 बजे उस समय हुई जब कैदी को अदालत में पेश किया जा रहा था। उसने अचानक ही एक पुलिस की बंदूक छीन ली और गोली चला दी।

हालांकि, अभी तक कैदी की पहचान उजागर नहीं की गई है लेकिन बेली का कहना है कि यह कैदी कई मामलों में पुलिस हिरासत में था।

उन्होंने कहा, उपपुलिसकर्मी को तुरंत ही इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

उन्होंने कहा कि मामले की जांच चल रही है।

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending