Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

जम्मू एवं कश्मीर में आंतरिक सुरक्षा का रखरखाव महत्वपूर्ण : वोहरा

Published

on

वोहरा

Loading

वोहरानई दिल्ली| जम्मू एवं कश्मीर के राज्यपाल एन.एन. वोहरा ने यहां मंगलवार को कहा कि सीमा की रखवाली के लिए आंतरिक सुरक्षा और सार्वजनिक व्यवस्था का रखरखाव बेहद महत्वपूर्ण है। फिक्की द्वारा आयोजित एक सेमीनार में वोहरा ने यह बात कही।

उन्होंने कहा, “यह बेहद महत्वपूर्ण है कि सीमावर्ती इलाकों में लोगों के हित और सुरक्षा का ध्यान बेहतर रूप से रखा जाए।”

वोहरा ने कहा, “अगर आप सीमा पर रहने वाले लोगों को देखें, तो सीमा सुरक्षा उपलब्ध कराने और राज्य में सुरक्षा स्थिति में सुधार के लिए काफी आगे जाने की जरूरत है।”

राज्यपाल ने इस मामले में पंजाब में 1965 साल का उदाहरण दिया, जिसमें युद्ध के दौरान राज्य के लोगों ने अपनी ओर से समर्थन दर्शाया था और खुफिया जानकारी साझा की थी।

आईएएनएस से बातचीत के दौरान पूर्व गृह सचिव जी. के. पिल्लई ने स्थानीय लोगों तथा जम्मू-कश्मीर में स्थानीय पंचायतों को सशक्त बनाने के महत्व पर जोर दिया और इसके साथ ही कहा कि यह सीमावर्ती इलाकों को सुरक्षित करने लाभदायक साबित होगा तथा राज्य में महत्वपूर्ण बदलाव लाएगा।

पिल्लई ने कहा, “जम्मू-कश्मीर में वर्तमान में स्थानीय पंचायतों के पास शक्तियां नहीं हैं और इसे सशक्त बनाने के लिए कई कदम उठाए जाने चाहिए। इससे राज्य में स्थानीय नेताओं के लिए नए सेटअप तैयार करने हेतु मदद मिलेगी।”

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending