Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

वोट बैंक के कारण नीतीश व लालू ने 3 तलाक पर चुप्पी साधी : सुशील मोदी

Published

on

भारतीय जनता पार्टी, भाजपा, सुशील कुमार मोदी, राष्ट्रीय जनता दल, राजद, इलाहाबाद उच्च न्यायालय

Loading

भारतीय जनता पार्टी, भाजपा, सुशील कुमार मोदी, राष्ट्रीय जनता दल, राजद, इलाहाबाद उच्च न्यायालय

सुशील कुमार मोदी

पटना  | भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने यहां शुक्रवार को कहा कि महिला सशक्तीकरण के पक्षधर होने का दावा करने वाले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष लालू प्रसाद की तीन तलाक के मुद्दे पर कलई खुल गई है। उन्होंने कहा, “इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने तीन तलाक प्रथा को मुस्लिम महिलाओं के साथ क्रूरता बताया है। भाजपा अदालत की राय से इत्तेफाक रखती है,

लेकिन नीतीश और लालू ने वोट बैंक की राजनीति की वजह से इस मुद्दे पर चुप्पी साध ली।” मोदी ने सवालिया लहजे में कहा कि नीतीश ने पंचायत चुनाव में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण देने का फैसला क्या पुरुषों से पूछकर किया था जो वे वोट बैंक की राजनीति के कारण मुस्लिम महिलाओं का साथ देने से कन्नी काट रहे हैं? मोदी ने दावा करते हुए कहा कि देश की 90 प्रतिशत मुस्लिम महिलाएं तीन तलाक और बहुपत्नी प्रथा का विरोध करती हैं।

क्या नीतीश इन महिलाओं को मजहब के कट्टरपंथी ठेकेदारों की मेहरबानी पर ही छोड़ देना चाहते हैं?  उन्होंने मुख्यमंत्री पर आरोप लगाया कि एक महिला की आवाज पर शराबबंदी लागू करने का दावा करने वाले नीतीश में लाखों मुस्लिम महिलाओं को प्रताड़ित करने वाली वाली प्रथा का विरोध करने का साहस नहीं है।  इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने कहा है कि मुस्लिम पर्सनल लॉ भारतीय संविधान से ऊपर नहीं है।

मुस्लिम महिलाओं के प्रति गहरी सहानुभूति दिखाते हुए भाजपा नेता ने कहा कि बिहार में सत्ताधारी महागठबंधन के नेताओं को तीन तलाक के मुद्दे पर अपना रुख साफ करना चाहिए।

 

प्रादेशिक

बिहार के भागलपुर में भोजपुरी एक्ट्रेस का फंदे से लटकता मिला शव, वाट्सएप पर लगाया था ऐसा स्टेटस

Published

on

Loading

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में भोजपुरी एक्ट्रेस अन्नपूर्णा उर्फ अमृता पांडेय की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई मरने से पहले अमृता पांडे ने अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर लिखा है कि दो नाव पर सवार है उसकी जिंदगी…हमने अपनी नाव डूबा कर उसकी राह को आसान कर दिया। अमृता के इस स्टेटस से कयास लगाए जा रहे हैं कि उन्होंने सुसाइड किया है। हालांकि पुलिस अभी इस मामले पर कुछ भी बोलने से बच रही है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चलेगा।

परिवार वालों ने बताया कि करीब 3.30 बजे अमृता की बहन उसके कमरे में गई। वहां वह फंदे से लटकी हुई थी। आनन फानन में उसके फंदे से चाकू से काट​कर तत्काल परिवार वाले स्थानीय निजी अस्पताल ले गए, लेकिन वहां उसे मृत बता दिया गया। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार की रात उन लोगों ने काफी मस्ती की थी। फिर अचानक से क्या हुआ। किसी को समझ नहीं आ रहा। परिजनों ने बताया कि अमृता की शादी 2022 में छत्तीसगढ़ के बिलासपुर निवासी चंद्रमणि झांगड़ के साथ हुई थी। वे मुंबई में एनिमेशन इंजीनियर हैं। अब तक उन लोगों को बच्चे नहीं हैं।

अमृता ने मशहूर भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव समेत कई दिग्गज कलाकारों के साथ काम किया है. साथ ही कई सीरियल, वेब सीरज और विज्ञापन में भी काम किया है। बहन के मुताबिक, अमृता कैरियर को लेकर काफी परेशान रहती थी। वह काफी डिप्रेशन में थी। इस वजह से वह इलाज भी करा रही थी। अमृता भोजपुरी फिल्मों के अलावा कुछ वेब सीरीज में काम में रही थी. हाल ही में अमृता की हॉरर वेब सीरीज प्रतिशोध का पहला भाग रीलिज हुआ है।

Continue Reading

Trending