Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

खेल-कूद

विश्व एथलेटिक्स (रिले) : 4 गुणा 400 में भारतीय महिलाएं दिखाएंगी अपना दम

Published

on

विश्व एथलेटिक्स (महिला मैराथन), जैयशा को 18वां, सुधा को 19वां स्थान

Loading

बीजिंग| एशियाई चैम्पियन भारत की महिला रिले टीम 4 गुणा 400 मीटर स्पर्धा में शनिवार को बर्ड्स नेस्ट स्टेडियम के ट्रैक पर अपनी किस्मत आजमाएगी। भारतीय महिलाओं को हीट्स -2 में रखा गया है। इस ग्रुप में यूक्रेन, फ्रांस, अमेरिका, जापान, इटली , बहामास और ब्रिटेन के साथ रखा गया है। भारतीय महिला टीम में टिंटु लुका, अनु राधवन, एम. पुवम्मा राजू, देबाश्री मजूमदार, मैथ्यू जिशना शामिल हैं। भारतीय दल ने इस सत्र में 3 मिनट 33.81 सेकेंड का समय निकाला है। वैसे उसका श्रेष्ठ समय 3 मिनट 26.89 सेकेंड रहा है।

भारतीय दल एथेंस ओलम्पिक (2004) के अलावा आज तक किसी भी आयोजन में हीट्स से आगे नहीं बढ़ सका है। एथेंस में भारत फाइनल में सातवें स्थान पर रहा था। रोम एथलेट्क्सि (1987) में भारतीय दल हीट-1 में आठवें स्थान पर रहा था। इसी तरह टोक्यो (1991) में वह हीट-2 में सातवें, सेविला (1999) में हीट-3 में चौथे, पेरिस सेंट डेनिस (2003) में हीट-1 में पांचवें, ओसाका (2007) मेंहीे-2 में रहते हुए अयोग्य करार, मास्को में हीट-1 में पांचवें स्थान पर रहा था।

खेल-कूद

स्लो ओवर रेट के चलते मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या पर लगा 24 लाख का जुर्माना

Published

on

Loading

लखनऊ। मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या पर 24 लाख रु का जुर्माना लगा है। मुंबई इंडियंस ने लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ मंगलवार को खेले गए मुकाबले में अपने ओवर तय समय में पूरे नहीं किए, जिसके चलते हार्दिक पर ये जुर्माना लगाया गया है।

आईपीएल के बयान के मुताबिक मौजूदा सीजन में यह दूसरा मौका है जब एमआई को स्लो ओवर रेट का दोषी पाया गया है। बीसीसीआई के बयान में कहा गया है, आईपीएल की न्यूनतम ओवर-रेट अपराधों से संबंधित आचार संहिता के तहत यह उनकी टीम का सीजन का दूसरा अपराध था, इसलिए हार्दिक पांड्या पर 24 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।

साथ ही इम्पैक्ट प्लेयर सहित प्लेइंग-11 के बाकी सदस्यों पर व्यक्तिगत रूप से 6 लाख रुपये या मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया, जो भी उनके अनुसार कम हो। एलएसजी के हाथों 4 विकेट से हार के बाद एमआई को 10 मैचों में सीजन की सातवीं हार का सामना करना पड़ा। मंगलवार की हार के बाद एमआई की प्लेऑफ की संभावना बहुत कम है, भले ही वे अपने शेष सभी मैच जीत ले।

Continue Reading

Trending