Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

विवेक ने बेटी का नाम अमीया निर्वान रखा

Published

on

Loading

अभिनेता विवेक ओबरॉय व उनकी पत्नी प्रियंका अल्वा ने अपनी नवजात बेटी का नाम अमीया निर्वान रखा है। अमीया का जन्म अप्रैल में अक्षय तृतीया के दिन हुआ। विवेक (38) ने बेटी के नामकरण की खबर मंगलवार को अपने प्रशंसकों एवं फालोअर्स के साथ ट्विटर पर साझा की। उन्हें बेटा विवान वीर ओबरॉय (2) भी है।
उन्होंने लिखा, “आशीर्वाद और शुभकामनाओं के लिए आप सभी का देर से, लेकिन हार्दिक धन्यवाद। हमारी नन्ही परी अमीया निर्वान रोजाना हमारा दिल थोड़ा और पिघला देती है।”

विवेक की पत्नी ने बेटी को अपने गृहनगर बेंगलुरू में जन्म दिया।

विवेक-प्रियंका 29 अक्टूबर, 2010 को परिणय सूत्र में बंधे। प्रियंका कर्नाटक के मंत्री जीवराज अल्वा की बेटी हैं।

मनोरंजन

आ गई ‘बॉर्डर 2’ की रिलीज डेट, सनी देओल के साथ आयुष्मान खुराना भी आएंगे नजर

Published

on

Loading

मुंबई। साल 1997 में रिलीज हुई फिल्म बॉर्डर आपने जरूर देखी होगी। इस फिल्म ने रिलीज होते ही बॉक्स आफिस पर तहलका मचा दिया था। आज भी टीवी पर इसको काफी पसंद किया जाता है। फिल्म में सनी देओल द्वारा कुलदीप सिंह चांदपुरी का निभाया गया किरदार आज भी लोगों के जहन में जिंदा है। पिछले साल अगस्त में ऐसी खबरें सामने आई थी कि सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर’ का सीक्वल बनने वाला है। अब इस खबर पर मुहर लग गई है।

पिंकविला की एक रिपोर्ट की मानें तो इस फिल्म का निर्देशन अनुराग सिंह करेंगे। इस फिल्म को साल 2026 में रिपब्लिक डे के मौके पर रिलीज करने का प्लान हैं। रिपोर्ट में सूत्र के हवाले से बताया गया, “बॉर्डर 2’ को 23 जनवरी 2026 को रिलीज करने का टारगेट है। इंडियन आर्म्ड फोर्सेज पर बेस्ड फिल्म होने की वजह कर मेकर्स को ऐसा लगता है कि इस फिल्म को रिलीज करने के लिए इससे बेहतर डेट नहीं हो सकती है।”

फिल्म में सनी देओल अपने उसी पुराने मेजर कुलदीप सिंह के किरदार में दिखेंगे और उनके साथ आयुष्मान खुराना भी होंगे।

Continue Reading

Trending