Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

‘वेलकम 2 कराची’ के गाने पर रोक की मांग

Published

on

Loading

दिल्ली उच्च न्यायालय में मंगलवार को एक याचिका दायर कर अरशद वारसी अभिनीत ‘वेलकम 2 कराची’ फिल्म के एक गाने पर रोक लगाने की मांग की गई। याचिकाकर्ता का आरोप है कि यह गाना शराब का दुष्प्रचार और नर्सरी की एक कविता को बदनाम करता है।
याचिका सिटीजन फॉर बेटर इंडिया नामक गैर सरकारी संस्था (एनजीओ) ने दायर की, जिसे न्यायमूर्ति बी.डी. अहमद और न्यायमूर्ति संजीव सचदेवा के समक्ष पेश किया गया। उन्होंने मामले की सुनवाई बुधवार तक के लिए मुल्तवी कर दी है।

एनजीओ ने कहा कि गाने के बोल ‘लल्ला लल्ला लोरी, दारू की कटोरी’ बेहद आपत्तिजनक है।

‘वेलकम 2 कराची 21’ मई को रिलीज होनी है।

यह याचिका केंद्र सरकार, केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड, दिल्ली सरकार और फिल्म के निर्माता पूजा एंटरटेनमेंट एंड फिल्म्स लिमिटेड के खिलाफ दायर की गई है। इसमें गाने को फिल्म से हटाने और तुरंत प्रभाव से टेलीविजन चैनलों पर इसका प्रसारण रोकने का निर्देश देने की भी मांग की गई है।

प्रादेशिक

सलमान खान फायरिंग मामला: पुलिस ने एक और आरोपी को फरीदाबाद से पकड़ा, आज होगी कोर्ट में पेशी

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के दबंग सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में मुंबई पुलिस की ये छठवीं गिरफ्तारी है। जिस शख्स को पुलिस ने पकड़ा है उसका नाम हरपाल सिंह है और उसे हरियाणा के फरीदाबाद से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की आज MCOCA कोर्ट में पेशी भी होगी।

मुंबई क्राइम ब्रांच के एक अधिकारी बताया कि आरोपी हरपाल सिंह को मंगलवार तड़के मुंबई लाया गया और उसे आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। मुंबई पुलिस ने अब तक इस मामले में कुल 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारी ने बताया कि लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के एक अन्य सदस्य और आरोपी मोहम्मद रफीक चौधरी ने पूछताछ के दौरान इस मामले में सिंह की संलिप्तता को उजागर किया था।

बता दें कि पुलिस ने रफीक चौधरी को इस महीने की शुरुआत में गिरफ्तार किया था। पुलिस ने बताया कि सिंह ने रफीक चौधरी को सलमान खान के आवास के आसपास ‘रेकी’ करने के लिए कहा था और इस काम के लिए उसे दो से तीन लाख रुपये भी दिए थे। वर्तमान में गुजरात के अहमदाबाद में साबरमती सेंट्र्ल जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई और उसके छोटे भाई अनमोल बिश्नोई का नाम गोलीबारी मामले में सामने आया है। माना जा रहा है कि अनमोल अमेरिका या कनाडा में है।

Continue Reading

Trending