Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

‘जज्बा’ की पहली झलकी में ऐश्वर्य का उग्र लुक

Published

on

Loading

 ‘जज्बा’ से बॉलीवुड में वापसी कर रहीं अभिनेत्री ऐश्वर्य राय बच्चन फिल्म के पहले पोस्टर में कड़क एवं उग्र नजर आईं। पोस्टर मंगलवार को ऑनलाइन रूप से लांच किया गया। पोस्टर में ऐश्वर्य गर्द में आगे बढ़ती नजर आ रही हैं।

फिल्म के निर्देशक संजय गुप्ता ने मंगलवार को ट्विटर पर लिखा, “जज्बा।’ यह पोस्टर की पहली झलकी है।”

ऐश्वर्य ‘जज्बा’ से पांच साल के अंतराल के बाद रुपहले पर्दे पर वापसी कर रही हैं। इसका आधिकारिक लांच मंगलवार को ऐश्वर्य व संजय गुप्ता की मौजूदगी में 68वें कान्स अंतर्राष्ट्रीय फिल्मोत्सव में किया गया।

फिल्म में ऐश्वर्य कुछ बेहद चौंकाने वाले स्टंट करती नजर आएंगी।

यह दक्षिण कोरियाई फिल्म ‘सेवन डेज’ का हिंदी रीमेक है। इसमें इरफान खान, अनुपम खेर, शबाना आजमी, जैकी श्रॉफ, अतुल कुलकर्णी, अभिमन्यु सिंह, चंदन रॉय सान्याल और सिद्धांत कपूर भी हैं। फिल्म नौ अक्टूबर को रिलीज हो रही है।

 

प्रादेशिक

धनबाद में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर

Published

on

Loading

धनबाद। बॉलीवुड एक्टर पकंज त्रिपाठी के जीजा राकेश तिवारी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं उनकी बहन की हालत गंभीर है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।.हादसा बेहद भीषण था जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। ये एक्सिडेंट शनिवार की शाम करीब चार बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के पास हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश तिवारी पत्नी सरिता तिवारी के साथ अपनी कार से धनबाद से कोलकाता जा रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। निरसा चौक पर एक ऑटो को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया था। यहां राकेश तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की खबर पाकर पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता एयरपोर्ट उतरकर निजी कार से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

Continue Reading

Trending