Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

विवादों के बीच अकालियों को धर्म का सहारा

Published

on

Loading

चंडीगढ़| पंजाब में सत्ताधारी शिरोमणि अकाली दल ने विवादों के घेरे से निकलने के लिए धर्म का सहारा लिया है। यह कहना है विपक्षी नेताओं का।

लोकसभा में कांग्रेस के उपनेता अमरिंदर सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल और उनकी पार्टी आर्थिक और कानून-व्यवस्था के मोर्चे पर पूरी तरह से असफल रही है। इसलिए अब वह वापस पंथिक एजेंडे पर काम कर रहे हैं।

अमरिंदर पंजाब सरकार और शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) द्वारा छह मई को शुरू की गई धार्मिक दर्शन यात्रा का जिक्र कर रहे थे। इस यात्रा की वजह से हाल ही के विवादों से ध्यान हटकर धार्मिक मुद्दों की ओर चला गया है।

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर ने कहा, “यह चुनाव एक तरफ आर्थिक प्रगति और विकास के बीच और दूसरी तरफ पंथिक एजेंडे का है। जब चीजें बादल परिवार के खिलाफ चली जाती हैं तो वे धार्मिक मुद्दों को उठा देते हैं। ये इसी के लिए लोकप्रिय हैं।”

मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की सरकार के लिए सबसे बड़ा विवाद हाल ही में पंजाब के मोगा कस्बे में एक दलित किशोरी की मौत से जुड़ा है। इस किशोरी और इसकी मां के साथ चलती बस में छेड़छाड़ किया गया और जब उसने विरोध किया तो उसे चलती बस से धक्का दे दिया गया। इस हादसे में लड़की की मौत हो गई थी, जबकि उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गई।

यह बस ऑर्बिट एविएशन परिवहन कंपनी की है, जिसका स्वामित्व पंजाब के रसूखदार उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल के पास है।

इस घटना के बाद विपक्षी दलों को बादल सरकार पर निशाना साधने का मौका मिल गया।

अमरिंदर ने मुख्यमंत्री और उनकी सरकार की असफलताओं को गिनाते हुए कहा, “मैं बादल को चुनौती देता हूं कि वह एक ऐसी उपलब्धि बता दे, जिसका वह श्रेय लेना चाहते हैं। गेहूं खरीदी, कानून-व्यवस्था, अर्थव्यवस्था, उद्योग, कृषि सभी क्षेत्रों में वह और उनकी सरकार असफल रही है।”

प्रताप सिंह बाजवा और सुखपाल सिंह खैरा जैसे कांग्रेस नेताओं ने सवाल उठाया कि बादल परिवार का कारोबार दिन दूना रात चौगुना तरक्की कैसे कर रहा है, जबकि राज्य ऋण के जाल में फंसा हुआ है।

इस आलोचना से अडिग बादल परिवार ने 2.25 करोड़ रुपये की लागत से इस धार्मिक कार्यक्रम का आगाज किया है। वाहन पर तीन सिख गुरुओं के अवशेषों के साथ पूरे पंजाब में यात्रा की जाएगी, ताकि लोग करीब से इनका दर्शन कर सकें और आर्शीवाद पा सकें।

सुखबीर सिंह बादल ने कहा, “दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी और अन्य संगठनों की मदद से यह यात्रा देश के विभिन्न राज्यों में भी की जाएगी। धार्मिक दर्शन यात्रा राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में भी की जाएगी।”

नेशनल

जेपी नड्डा का ममता पर हमला, कहा- संदेशखाली में जनता की रक्षा के लिए एनएसजी कमांडो को भी उतरना पड़ा

Published

on

Loading

नई दिल्‍ली। भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा ने मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी पर तगड़ा हमला बोला है। उन्‍होंने कहा कि ममता दीदी ने बंगाल को क्‍या बना दिया है। जेपी नड्डा ने कहा कि संदेशखाली, ममता बनर्जी की निर्ममता और बर्बरता का संदेश चीख-चीख कर दे रहा है। ममता दीदी ने बंगाल को क्या बना दिया है? जहां रवींद्र संगीत गूंजना चाहिए था, वहां बम-पिस्तौल मिल रहे हैं।

संदेशखाली में जनता की रक्षा के लिए एनएसजी कमांडो को भी उतरना पड़ा। इसी से समझ सकते हैं कि पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की सरकार ने किस तरह अराजकता फैला रखी है। मैं बंगाल के सभी भाजपा कार्यकर्ताओं और जनता से अपील करता हूं कि आप सभी संदेशखाली पर ममता बनर्जी से जवाब मांगे।

प्रधानमंत्री मोदी ने संदेशखाली की पीड़िता को पार्टी का टिकट देकर भाजपा महिला सशक्तिकरण के संदेश को मजबूती दी है। इसके साथ ही पीएम मोदी ने ममता बनर्जी को जवाब दिया है कि ये महिलाएं अकेली नहीं है उनके साथ पूरा समाज, पूरा देश खड़ा है। संदेशखाली में महिलाओं की इज्जत-आबरू और उनकी जमीनें बचाने के लिए वहां गई जांच एजेंसियों के अधिकारियों पर भी घातक हमला किया गया।

जेपी नड्डा ने आगे कहा, “मैं आज समाचार पढ़ रहा था कि संदेशखाली में तलाशी के दौरान सीबीआई ने तीन विदेशी रिवॉल्वर, पुलिस द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली एक रिवॉल्वर, बंदूकें, कई गोलियां और कारतूस बरामद किए हैं।” इसी से समझा जा सकता है कि ममता सरकार ने राज्य में किस तरह अराजकता फैला रखी है। उन्होंने पूछा कि क्या ममता बनर्जी जनता को डराकर, उनकी जान लेकर चुनाव जीतेंगी। क्या नेताजी सुभाष चंद्र बोस, रवीन्द्रनाथ टैगोर, स्वामी विवेकानंद और महर्षि अरबिंदो जैसे मनीषियों ने ऐसे बंगाल की कल्पना की थी।

संदेशखाली में जनता की रक्षा के लिए एनएसजी कमांडो को भी उतरना पड़ा। ममता दीदी, यदि आपको ऐसा लगता है कि आप ऐसा करके चुनाव जीत जाएंगी तो ये आपकी भूल है। जनता आपको इसका करारा जवाब देगी। उन्होंने कहा कि हमने देखा कि ममता सरकार में तृणमूल कांग्रेस के शाहजहां शेख जैसे असामाजिक तत्व संदेशखाली में महिलाओं के अस्तित्व पर खतरा बने हुए हैं। महिलाओं के साथ जिस तरह का सलूक हो रहा है वह सच में बहुत ही संवेदनशील और कष्टदायी है।

Continue Reading

Trending