Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

द.कोरिया में पीएम मोदी बोले- साल भर में भारत के प्रति बदला दुनिया का नजरिया

Published

on

modi in south korea

Loading

सियोल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सियोल में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए सोमवार को कहा कि एक साल पहले उनकी सरकार के सत्ता में आने के बाद से भारत के प्रति दुनिया के नजरिए में बदलाव आया है। उन्होंने कहा कि देश की विदेश नीति में मानवता केंद्र में है। मोदी ने यहां 1,500 भारतीयों को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी सरकार की विदेश नीति का मुख्य घटक ‘एक्ट ईस्ट पॉलिसी’ है। इससे पहले, ‘लुक ईस्ट पॉलिसी’ थी। हमने पिछली संप्रग सरकार के दौरान काफी कुछ देखा है। उन्होंने मोदी, मोदी के नारों के बीच यह बात कही।

बकौल मोदी, उन्होंने देखा है कि कैसे भारत के पड़ोसी तेज गति से आगे बढ़ रहे थे। उन्होंने यह भी कहा कि ब्रिक्स देशों में भारत लड़खड़ा रहा था, लेकिन उनकी सरकार के सत्ता में आने के बाद भारत विकास के मार्ग पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। मोदी ने कहा, “अर्थशास्त्रियों ने अपना मत बदल दिया है। पहले वह कहते थे कि ब्रिक्स देशों में ‘आई’ यानी भारत का महत्व समाप्त हो रहा है और इसने लुढ़कना शुरू कर दिया है।”

सभी अंतर्राष्ट्रीय रेटिंग एजेंसियों जैसे मूडीज और विश्व बैंक पिछले दो महीने से एक ही सुर अलाप रहे हैं कि भारत विश्व में तेजी से बढ़ रही अर्थव्यवस्था है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार की विदेश नीति में मानवता केंद्र में है और जिस तरह से भारत ने नेपाल में भूकंप पीड़ितों की मदद की उससे यह साफ हो जाता है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने यमन से 4,000 भारतीयों को बाहर निकाला। उन्होंने कहा कि इससे पहले विदेश नीति को कारोबार और वाणिज्य से तौला जाता था।

21 सदी को एशिया की सदी करार देते हुए उन्होंने कहा, “इससे पहले हम सोचते थे कि क्या एशियाई सदी की कहानी में भारत अपनी जगह बना पाएगा? लेकिन अब जिस तरह से भारत बढ़ रहा है, वहां के नागरिकों को लग रहा है कि 21वीं सदी निश्चित रूप से एशिया की होगी।” उन्होंने कहा कि उदास आर्थिक दृष्टिकोण ने पूर्व में निवेशकों और व्यवसायिकों को निराश किया था और लोग देश छोड़ने को थे। उन्होंने कहा, “मैं किसी की आलोचना नहीं करना चाहता, लेकिन यह सच है। पर अब लोगों की मनोदशा में परिवर्तन हो रहा है।”

मोदी ने कहा कि हमने एक नया मार्ग चुना, मानवता का और इसी मानवता को अपनी विदेश नीति के केंद्र में रखा। उन्होंने कहा कि श्रीलंका की सरकार ने मानवता के आधार पर ही पांच भारतीय मछुआरों की मौत की सजा को माफ कर दिया।

Continue Reading

अन्तर्राष्ट्रीय

पाकिस्‍तानी अमेरिकी अरबपति साजिद तरार का बयान- मोदी फिर बनेंगे पीएम, उनके जैसे नेता की हमें भी जरुरत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी कारोबारी साजिद तरार ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक मजबूत नेता हैं जो भारत को नई ऊंचाइयों पर ले गए हैं और वह तीसरी बार देश के पीएम के रूप में लौटेंगे। साजिद तरार ने कहा कि मोदी न केवल भारत के लिए बल्कि क्षेत्र और दुनिया के लिए अच्छे हैं और उम्मीद है कि पाकिस्तान को भी उनके जैसा नेता मिलेगा।

पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी कारोबारी पीएम मोदी को दुनिया का मजबूत नेता बताया है। उन्होंने कहा कि मोदी न केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया और दक्षिण एशिया के लिए अच्छे नेता हैं। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि पाकिस्तान को भी उनके जैसा नेता मिलेगा। तरार ने कहा कि वह एक जन्मजात नेता हैं। वह एक ऐसे पीएम हैं जिन्होंने अपनी राजनीति को जोखिम में डालकर पाकिस्तान का दौरा किया। मैं उम्मीद करता हूं वे पाकिस्तान के साथ बातचीत और व्यापार शुरू करेंगे।

उन्होंने आगे कहा कि भारत एक युवा देश है और उसे युवा लोगों का अच्छा साथ मिल रहा है। तरार ने आगे कहा कि यह एक चमत्कार है। भारत के 97 करोड़ लोग अपने मत डाल रहे हैं। भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। आप भविष्य में देखेंगे कि लोग भारतीय लोकतंत्र से सीख लेंगे। तरार ने पीओके में चल रहे विरोध प्रदर्शन को लेकर कहा कि आर्थिक स्थिति खराब होने और महंगाई के कारण वहां के लोग परेशान है। उन्होंने पाकिस्तानी पीएम के आर्थिक पैकेज को लेकर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि पूरे पाकिस्तान में फिलहाल पीओके जैसी ही स्थिति है। आतंकवाद-कानून व्यवस्था और राजनीतिक अस्थिरता के कारण आज देश कई संकटों से जूझ रहा हैं।

 

Continue Reading

Trending