Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

विमान हादसा : 3 और शव बरामद

Published

on

Loading

जकार्ता| एयर एशिया के दुर्घटनाग्रस्त हुए विमान के तीन यात्रियों के शव को बुधवार सुबह जावा सी से निकाला गया। विमान दुर्घटना में अब तक कुल छह शव बरामद किए गए हैं।

मीडिया रिपोर्टो के अनुसार, इंडोनेशिया नेशनल सर्च एंड रेस्क्यू एजेंसी ने उस स्थान से तीन शव निकाले हैं, जहां यह दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।

खोज एवं तलाशी एजेंसी बामबांग सुलिस्त्यो ने मलबे और शव के उस विमान के होने की पुष्टि की है, जो रविवार को को उड़ान के कुछ देर बाद लापता हो गया था, इसमें 162 लोग सवार थे। इंडोनेशिया के सुराबाया हवाईअड्डे से उड़ान भरने के 42 मिनट बाद इसका हवाई यातायात नियंत्रण से संपर्क टूट गया था।

कोटावारिंगिन बारट के जिला प्रशासन ने पांगकालान बुन में 168 ताबूत मंगवाए हैं।

एजेंसी ने कहा कि राहत एवं बचाव कार्य भारी बारिश और खराब मौसम के कारण बाधित हुआ है।

इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो ने एजेंसी को खोजी अभियान में मदद करने के आदेश दिए हैं और एजेंसी ने अपने गोताखोरों को दुर्घटनास्थल भेजा है।

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending