Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

विडाल ने शराब पीकर गाड़ी चलाने को लेकर माफी मांगी

Published

on

सैंटियागो,चिली,अंतर्राष्ट्रीय फुटबाल खिलाड़ी,अर्तुरो विडाल,गिरफ्तार,इटली

Loading

 

सैंटियागो | चिली के अंतर्राष्ट्रीय फुटबाल खिलाड़ी अर्तुरो विडाल ने शराब पीकर गाड़ी चलाने के एक मामले में सार्वजनिक तौर पर माफी मांगी है। विडाल ने शराब के नशे में अपनी कार कहीं भिड़ा दी थी। इसके बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया था। साथ में उनकी पत्नी भी थीं।

विडाल ने कहा, “मैं कैसिनो गया। मैंने थोड़ी शराब पी। मेरी गाड़ी टकरा गई। मैंने अपनी पत्नी और कई अन्य लोगों का जीवन खतरे में डाला। मैं इसके लिए सबसे माफी मांगता हूं।” इटली के क्लब युवेंतस के लिए खेलने वाले विडाल को पुलिस ने बुधवार को शराब पीकर गाड़ी चलाने को लेकर हिरासत में लिया था।

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending