Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

वसीम अकरम के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी

Published

on

Loading

wasim akramइस्लामाबाद। कराची की एक स्थानीय अदालत ने मंगलवार को पाकिस्तान के दिग्गज गेंदबाज वसीम अकरम के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया। अकरम के खिलाफ यह वारंट एक मामले में पिछली 31 सुनवाइयों के दौरान अदालत में पेश न होने के बाद जारी की गई।

सबसे रोचक यह है कि मामला खुद अकरम ने बीते वर्ष अगस्त में दर्ज कराया है। अकरम ने बहादुरबाद पुलिस थाने में सेवानिवृत्त मेजर अमीरुर रहमान और अन्य के खिलाफ दर्ज कराया था।

उल्लेखनीय है कि अकरम की मर्सिडीज कार पर छह अगस्त, 2016 को कराची के कारसाज मार्ग पर गोली चली थी। अकरम उस समय युवा गेंदबाजों के प्रशिक्षण शिविर में हिस्सा लेने कराची नेशनल स्टेडियम जा रहे थे।

पहले अकरम की कार से एक छोटी सी दुर्घटना हुई, जिसके बाद उनकी कार पर गोली चलाई गई। दुर्घटना के बाद हुई कहासुनी के बीच दूसरी कार में पीछे की सीट पर बैठा व्यक्ति बाहर निकला और अकरम की कार पर गोली चला दी।

मेजर रहमान मामले में जमानत हासिल करने में सफल रहे और गिरफ्तारी से बच गए। उन्होंने अकरम को चि_ी लिखकर बिना शर्त माफी भी मांगी थी।

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending