Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

लोहिया, जनेश्वर मिश्र को याद करने का दिन : शिवपाल

Published

on

Loading

shivpal yadavलखनऊ | उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी (सपा) की स्थापना के रजत जयंती समारोह को संबोधित करते हुए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव ने कहा कि रजत जयंती का अवसर डॉ. राममनोहर लोहिया व जनेश्वर मिश्र के संघर्षो को याद करने का दिन है। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव के संघर्षो को याद करते हुए कहा, “हमने उनसे बहुत कुछ सीखा है।

लखनऊ के जनेश्वर मिश्र पार्क में आयोजित सपा के रजत जयंती समारोह के मौके पर लाखों कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए शिवपाल यादव ने यह बात कही।

सपा के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, “नेताजी के 25 वर्षो के संघर्षो की वजह से ही आज सपा रजत जयंती मना रही है। आज लोहिया व जनेश्वर मिश्र को याद करने का दिन है।”

देश के पूर्व प्रधानमंत्री एच.डी.देवगौड़ा की तारीफ करते हुए शिवपाल ने कहा कि उनका पूरा जीवन ही संघर्षो में बीता है। वह आज यहां मौजूद हैं। यह सपा के लिए सम्मान की बात है।

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के बीच मनमुटाव को लेकर भी शिवपाल ने कहा कि पिछले चार वर्षो के दौरान हमने भी बहुत काम किया है। पार्टी और सरकार में हमारा भी बहुत योगदान है।

इससे पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव तथा पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव बेहद गर्मजोशी से मिले और काफी देर बातचीत की।

उत्तर प्रदेश

नोएडा: गौतमबुद्ध यूनिवर्सिटी की पानी की टंकी में मिली महिला का लाश, पुलिस को पति पर हत्या का शक

Published

on

Loading

नोएडा उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के गौतमबुद्ध नगर विश्‍वविद्यालय की पानी की टंकी में एक महिला का शव मिलने से सनसनी फ़ैल गई है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम जांच में जुटी हुई है। शुरुआती जानकारी से पता चला है कि महिला का पति फरार है, जो विश्‍वविद्यालय के बगल में ही बने सरकारी अस्पताल जिम्स का कर्मचारी बताया जा रहा है। पुलिस को संदेह है कि पति ने ही पत्नी को मौत के घाट उतारा है।

कोतवाली ईकोटेक-1 क्षेत्र के गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय परिसर में राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान के कर्मचारियों का स्टाफ क्वार्टर है। उसी में रहने वाले ड्राइवर की पत्नी का शव मिला है। सोमवार देर रात करीब 11 बजे के आस-पास बिल्डिंग की तीसरी मंजिल पर बनी सीमेंट की पानी की टंकी के अंदर मिला है। आसपास के लोगों ने पुलिस को बताया कि दो महीने पहले ही दंपती यहां पर रहने के लिए आए थे। आशंका जताई जा रही है कि महिला की हत्या करने के बाद शव को पानी की टंकी में फेंक दिया गया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

एडिशनल पुलिस कमिश्नर (लॉ एंड आर्डर) शिवहरि मीणा ने बताया कि गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय की छत पर बने सीमेंटेड पानी के टैंक एक महिला का शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई। महिला का पति विश्वविद्यालय में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है। पड़ोसियों ने बताया कि रात में पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। वे अक्सर आपस में झगड़ते रहते थे। महिला का पति मौके से फरार है।

Continue Reading

Trending