Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

लोक शिकायतों के लिए होगी सिंगल हेल्पलाइन : केजरीवाल

Published

on

नई दिल्ली,मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल,सिंगल हेल्पलाइन,भारतीय जनता पार्टी,सफाईकर्मियों

Loading

नई दिल्ली | दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि उनकी सरकार शहरवासियों के लिए लोक शिकायतों से संबंधित सिंगल हेल्पलाइन लाने की योजना बना रही है। लेकिन इस हेल्पलाइन के शुरू होने के लिए वर्ष 2017 तक इंतजार करना पड़ेगा। उसी वर्ष दिल्ली में निकाय चुनाव भी होने वाला है। केजरीवाल ने दिल्ली सचिवालय में बताया, “हम जनता के लिए सिंगल हेल्पलाइन लाने की योजना बना रहे हैं। लेकिन यह वर्ष 2017 तक संभव हो पाएगा।”

केजरीवाल ने कहा कि उन्हें अहसास हुआ है कि ज्यादातर लोक शिकायतें स्थानीय निकायों से संबंधित होती हैं। लेकिन कम ही लोगों को पता है कि दिल्ली सरकार का इन निकायों पर नियंत्रण नहीं है। दक्षिणी दिल्ली नगर निगम, उत्तरी दिल्ली नगर निगम और पूर्वी दिल्ली नगर निगम का नियंत्रण भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के हाथ में है। केजरीवाल ने कहा, “सारा दोष हमें ही दिया जाता है, क्योंकि लोगों को लगता है कि हमें बहुमत से जिताया है तो हमें ही सारी समस्याएं सुलझानी चाहिए।” उन्होंने कहा कि लोगों को पता नहीं होता कि शिकायतों के लिए कहां संपर्क करें और गलत विभागों की हेल्पलाइनों पर संपर्क करते हैं और परेशान होते हैं।

केजरीवाल ने कहा, “लोगों को पता नहीं होता कि कहां शिकायत करनी है। मामला एमसीडी का होता है, फोन पीडब्ल्यूडी को करते हैं। लेकिन सिंगल हेल्पलाइन तब ही शुरू की जा सकेगी जब हम एमसीडी चुनाव में जीतेंगे।” इस समय दिल्ली सरकार के भ्रष्टाचार-निवारक हेल्पलाइन 1031 और महिला हेल्पलाइन 181 में सबसे ज्यादा शिकायती फोन आते हैं। मुख्यमंत्री ने उत्तरी दिल्ली एवं पूर्वी दिल्ली नगर निगमों के लिए 500 करोड़ रुपये आवंटित करने की घोषणा की, जिससे उन क्षेत्रों में सफाईकर्मियों को वेतन भुगतान किया जा सके।

नेशनल

अफ्रीकन दिखते हैं दक्षिण भारत के लोग… सैम पित्रोदा के बयान पर मचा बवाल, बीजेपी ने बोला हमला

Published

on

Loading

नई दिल्ली। इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने पूर्वोत्तर और दक्षिण भारतीय लोगों को लेकर ऐसा बयान दे दिया है जिसपर बवाल मच गया है। सैम पित्रोदा ने कहा कि पूर्वोत्तर में रहने वाले लोग चीन जैसे दिखते हैं और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकन जैसे। दरअसल, सैम पित्रोदा का एक वीडियो सामने आया है.जिसमें वह कह रहे हैं कि भारत जैसे विविधता वाले देश में सभी एक साथ रहते हैं. वीडियो में उन्हें कहते देखा जा सकता है। वह कहते हैं कि यहां पूर्वी भारत के लोग चीन के लोगों जैसे, पश्चिम भारत में रहने वाले अरब जैसे और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकी लोगों जैसे दिखते हैं। उन्होंने कहा कि बावजूद इसके फिर भी हम सभी मिल-जुलकर रहते हैं।

इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा के इस बयान पर बीजेपी की ओर से असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने पलटवार किया। उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से उनके वीडियो को रीट्वीट करते हुए लिखा, “सैम भाई, मैं नॉर्थ ईस्ट से हूं और भारतीय जैसा दिखता हूं। हम एक विविधतापूर्ण देश हैं-हम अलग दिख सकते हैं लेकिन हम सभी एक हैं। हमारे देश के बारे में थोड़ा तो समझ लो!”

सैम पित्रोदा के कुछ ही दिन पहले दिए गए विरासत टैक्स वाले बयान पर चुनाव के बीच बवाल मचा था वहीं अब एक बार फिर उनके बयान पर विवाद खड़ा हो गया है। पिछले दिनों सैम पित्रोदा ने भारत में विरासत कर कानून की वकालत की था। धन के पुनर्वितरण की दिशा में नीति की आवश्यकता पर जोर देते हुए, पित्रोदा ने अमेरिका का हवाला दिया था। हालांकि कांग्रेस पार्टी ने इससे पल्ला झाड़ लिया था और इसे उनका निजी बयान बताया था।

Continue Reading

Trending