Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

लखनऊ में नारी शक्ति सम्मान-2015 का हुआ आयोजन

Published

on

Loading

लखनऊ। APN News और ENC (EN Communication Pvt Ltd) के प्रयास से लखनऊ में केडी सिंह बाबू स्टेडियम में नारी शक्ति सम्मान-2015 का आज आयोजन किया गया। इस समारोह में नारी शक्ति राष्ट्र शक्ति के मिशन पर महिला फ़ुटबाल टूर्नामेंट-2015 का भी आगाज हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने फ़ुटबाल टूर्नामेंट का उद्घाटन किया,साथ ही खेलों में महिलाओं के बेहतरीन योगदान के लिए 8 महिला खिलाडियों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने एपीएन टीम को इस आयोजन के लिए बधाई दी और खुलेमंच से कहा की सरकार हमेशा ही खिलाडियों के साथ खड़ी है। अखिलेश ने साफ़ कहा की समाजवादी पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है जो की खिलाड़ियों का सबसे ज्यादा सम्मान करती है। और जहां तक महिला खिलाड़ियों की बात है तो सपा सरकार हमेशा ही महिलाओं के साथ खड़ी है।सूबे के मुखिया ने साफ़ कहा की उन्होंने कई खिलाड़ियों को यश भारती सामान दिया है और आगे भी कई खिलाडियों को सम्मानित करेंगे। हालांकि अखिलेश ने कुस्ती को समाजवादियों का पसंदीदा खेल बताया।

मुख्यमंत्री द्वारा सम्मान पाने वाली पूर्व फूटबाल खिलाड़ी सोना चौधरी ने इस आयोजन की जमकर सराहना की। सोना ने साफ़तौर कहा की ऐसे आयोजनो से महिला खिलाड़ियों का हौसला बढ़ता है। और एपीएन ने आज इस नारी शक्ति सम्मान कार्यक्रम का आयोजन करके महिला खिलाड़ियों की हौसला अफ़ज़ाई की है जिसके लिए एपीएन की टीम बधाई की पात्र है।

नारी शक्ति राष्ट्र शक्ति जैसे कार्यक्रम का आयोजन करने वाली एपीएन न्यूज़ चैनल की मुख्य संपादक राजश्री राय ने इस मौके पर आज की खबर से ख़ास बातचीत करते हुए कहा की उन्होंने ऐसा आयोजन महिला खिलाडियों के उत्साह को बढ़ाने के लिए किया है। और वो हमेशा से ही नारियों के उत्थान के बारे में सोचती रही है और अब एपीएन हर साल ऐसे कार्यक्रम करती रहेगी जिससे महिला खिलाडियों का हौसला बढ़ता रहे। हालांकि राजश्री का कहना है की पहले हमारे देश में एक उम्र हो जाने के बाद लड़कियों को बंधन में रख दिया जाता था लेकिन अब कुछ वक्त बदला है। और लडकियां आगे आई हैं लेकिन जरुरत है उन्हें और भी स्वावलम्बी बनाने की और उनका मानना है की ऐसे आयोजनो से महिला और भी आगे बढ़ेंगी।

इस मौके पर एपीएन के मैनेजिंग एडिटर विनय राय ने बताया की ईपीएन न्यूज़ हमेशा ही कुछ ना कुछ सोशल एक्टिविटी करता रहता है। और हमारे देश में महिला खिलाड़ियों को हौसला देने की जरुरत है और यही वजह रही के हमने नारी शक्ति सम्मान-2015 और नारी शक्ति राष्ट्र शक्ति मिशन के तहत ये आयोजन किया।

आप को बतादे की दो दिनों तक चलने वाले इस आयोजन में 11 महिला फुटबाल टीम हिस्सा ले रही हैं, जिसमें 9 महिला फ़ुटबाल टीम लखनऊ के अलग अलग कालेजों की हैं जबकि 2 महिला फुटबाल टीम राज्य स्तर की हैं। हालांकि आयोजन के पहले दिन मुख्यमंत्री द्वारा अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने वाली रेसलर अलका तोमर, मशहूर बास्केटबाल खिलाडी प्रशांति सिंह, बैडमिन्टन खिलाडी रिया मुखर्जी, एथलीट सुमन देवी यादव, तायक्वांड़ो खिलाडी अदीबा अख्तर, पूर्व फुटबाल खिलाडी सोना चौधरी उर्फ़ बबिता राठी, मशहूर पूर्व हाकी खिलाडी रज़िया ज़ैदी, तैराक पुष्पा मिश्रा जैसी देश और प्रदेश को खेल के क्षेत्र में विशेष योगदान देने के लिए सम्मानित किया गया। इस मौके पर एपीएन न्यूज़ चैनल के मैनेजिंग एडिटर विनय राय यूपी सरकार की तरफ से पर्यटन मंत्री ओमप्रकाश सिंह और ग्राम्य विकास राज्यमंत्री (स्वंतत्र प्रभार) अरविन्द सिंह गोप भी मौजूद रहे।

उत्तर प्रदेश

नोएडा: गौतमबुद्ध यूनिवर्सिटी की पानी की टंकी में मिली महिला का लाश, पुलिस को पति पर हत्या का शक

Published

on

Loading

नोएडा उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के गौतमबुद्ध नगर विश्‍वविद्यालय की पानी की टंकी में एक महिला का शव मिलने से सनसनी फ़ैल गई है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम जांच में जुटी हुई है। शुरुआती जानकारी से पता चला है कि महिला का पति फरार है, जो विश्‍वविद्यालय के बगल में ही बने सरकारी अस्पताल जिम्स का कर्मचारी बताया जा रहा है। पुलिस को संदेह है कि पति ने ही पत्नी को मौत के घाट उतारा है।

कोतवाली ईकोटेक-1 क्षेत्र के गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय परिसर में राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान के कर्मचारियों का स्टाफ क्वार्टर है। उसी में रहने वाले ड्राइवर की पत्नी का शव मिला है। सोमवार देर रात करीब 11 बजे के आस-पास बिल्डिंग की तीसरी मंजिल पर बनी सीमेंट की पानी की टंकी के अंदर मिला है। आसपास के लोगों ने पुलिस को बताया कि दो महीने पहले ही दंपती यहां पर रहने के लिए आए थे। आशंका जताई जा रही है कि महिला की हत्या करने के बाद शव को पानी की टंकी में फेंक दिया गया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

एडिशनल पुलिस कमिश्नर (लॉ एंड आर्डर) शिवहरि मीणा ने बताया कि गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय की छत पर बने सीमेंटेड पानी के टैंक एक महिला का शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई। महिला का पति विश्वविद्यालय में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है। पड़ोसियों ने बताया कि रात में पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। वे अक्सर आपस में झगड़ते रहते थे। महिला का पति मौके से फरार है।

Continue Reading

Trending