Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

रॉयल चैलेंजर्स ने टॉस जीता, गेंदबाजी का फैसला

Published

on

RCB vs DD

Loading

बंगलुरु। रॉयल चैलेंजर्स बंगलुरु ने एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में जारी आईपीएल-8 के 55वें लीग मुकाबले में दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। इस मैच के लिए रॉयल चैलेंजर्स ने अपनी टीम में कोई बदलाव नहीं किया है जबकि डेयरडेविल्स ने एल्बी मोर्कल के स्थान पर एंजेलो मैथ्यूज को वापस टीम में बुलाया है।

रॉयल चैलेंजर्स 13 मैचों से 15 अंक हासिल कर अंक तालिका में दूसरे पायदान पर मौजूद है, जबकि इतने ही मैच खेलकर मात्र 10 अंक हासिल कर सकी डेयरडेविल्स टीम टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है। रॉयल चैलेंजर्स अगर यहां जीत हासिल करते हैं वह सीधे-सीधे प्लेऑफ में प्रवेश कर जाएंगे।

टीम :
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर : विराट कोहली (कप्तान), अब्राहम डिविलियर्स, क्रिस गेल, मंदीप सिंह, दिनेश कार्तिक, सरफराज खान, डेविड वीज, मिशेल स्टार्क, हर्षल पटेल, युजवेंद्र चहल, अशोक डिंडा।

दिल्ली डेयरडेविल्स : ज्यां पॉल ड्यूमिनी (कप्तान), क्विंटन डी कॉक, युवराज सिंह, गुरिंदर संधू, शहबाज नदीम, एंजेलो मैथ्यूज, जहीर खान, श्रेयष अय्यर, केदार जाधव, सौरभ तिवारी, जयंत यादव।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending