Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

रूस के खिलाफ न हो सुरक्षा नीति : मर्केल

Published

on

Loading

हेल्सिंकी| जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल ने सोमवार को कहा कि यूरोपीय संघ की सुरक्षा नीति रूस के खिलाफ नहीं. बल्कि इसे साथ लेकर बनाई जानी चाहिए। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, फिनलैंड के प्रधानमंत्री एलेक्जेंडर स्टब से यहां बातचीत के दौरान मर्केल ने यूरोपीय संघ की सुरक्षा नीति के मुद्दे पर रूस से संपर्क करने के महत्व पर जोर डाला।

मर्केल ने कहा कि यूरोपीय संघ एकजुट रहने में सक्षम और यूक्रेन संकट के समाधान को लेकर प्रतिबद्ध है।

चांसलर ने कहा कि जर्मनी ने आर्थिक संकट के दौरान अन्य देशों के साथ एकजुटता दिखाई है, लेकिन उन्होंने इसके साथ ही कहा कि जिन्हें सहायता मिल रही है, उन्हें उनकी समस्या के समाधान की पहल भी करनी चाहिए।

मर्केल की क्रिस्चियन डेमोक्रेटिक पार्टी (सीडीयू) फिनिश कंजरवेटिव पार्टी की एक इकाई है। उनका फिनलैंड का दौरा फिनिश कंजरवेटिव को चुनाव प्रचार में मदद के रूप में देखा जा रहा है। फिनलैंड में अप्रैल में संसदीय चुनाव होने वाले हैं।

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending