Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

‘नाइजीरिया में चुनाव प्रभावित नहीं कर पाया बोको हराम’

Published

on

Loading

संयुक्त राष्ट्र| संयुक्त राष्ट्र के वरिष्ठ अधिकारियों ने सोमवार को कहा कि आतंकवादी संगठन बोको हराम नाइजीरिया में चुनाव को प्रभावित नहीं कर पाया है और क्षेत्रीय सुरक्षा बलों की कार्रवाई के कारण इलाके से इसका नियंत्रण कम हुआ है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, संयुक्त राष्ट्र के पश्चिमी अफ्रीकी कार्यालय के प्रमुख मोहम्मद इब्न चाम्बस और संयुक्त राष्ट्र आपातकालीन राहत समन्वयक क्युंग-वहा कंग ने बोको हराम को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के बारे में जानकारी दी।

सुरक्षा परिषद ने ‘आतंकवाद से अंतर्राष्ट्रीय शांति एवं सुरक्षा को खतरा’ विषय पर चर्चा की।

चामबास ने कहा कि बोको हराम कमजोर पड़ रहा है, लेकिन अब भी हिंसक कृत्य कर रहा है।

संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की-मून ने रविवार को नाइजीरिया में शांतिपूर्ण राष्ट्रपति एवं संसदीय चुनाव के लिए इसकी सराहना की थी।

नाइजीरिया में कड़ी सुरक्षा के बीच शनिवार को मतदान शुरू हुआ, जिस दौरान 5.6 करोड़ मतदाताओं ने राष्ट्रपति के चुनाव के लिए अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।

इससे पहले शनिवार सुबह ही बोको हराम ने बोर्नो राज्य के एक समुदाय पर हमला किया, जिसमें 25 लोगों की मौत हो गई थी।

चुनाव की तारीख छह सप्ताह के लिए बढ़ा दी गई थी, ताकि इस अवधि में सरकारी सुरक्षाकर्मी बोको हराम के कब्जे वाले इलाकों को अपने नियंत्रण में ले सकें।

अन्तर्राष्ट्रीय

जेपी मॉर्गन के CEO बोले- अमेरिका को भी पीएम मोदी जैसे मजबूत नेता की जरुरत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी बैंकिंग फर्म जेपी मॉर्गन चेज के सीईओ जेमी डिमन ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने तो यहाँ तक कह दिया कि अमेरिका को भी पीएम मोदी जैसे मजबूत नेताओं की आवश्यकता है। जेमी डिमन ने कहा कि पीएम मोदी ने भारत में जबदरस्त और अविश्वसनीय काम किया है। अमेरिका में भी भारत नरेंद्र मोदी की तरह का प्रधानमंत्री होना चाहिए।

इकोनॉमिक क्लब ऑफ न्यूयॉर्क की तरफ से आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जेमी डिमन ने कहा कि मैं अमेरिका के लिबरल प्रेस को जानता हूं, जो लगातार नरेंद्र मोदी की आलोचना करते हैं। उन्होंने 40 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला है.। इस दौरान डिमन ने भारत में गरीबी उन्मूलन, बुनियादी ढ़ांचे आर्थिक विकास समेत कई अन्य विषयों पर खुलकर बात रखीं।

उन्होंने कहा, “अमेरिका के कई अधिकारी भारत को लेकर कई बातें कहते हैं, लेकिन अपना देश कैसे चलाना है इस बारे में सोचने की जरूरत है। भारत में नरेंद्र मोदी चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कुछ देशों की सरकारें जलवायु परिवर्तन और श्रम अधिकारों को लेकर भारत की आलोचना करती हैं, जबकि उनके पास शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाएं नहीं है। फिर भी वो डटकर चुनौतियों का समाना कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘भारत ने एक नई चलन शुरू की है, जिसमें लोगों को फिंगर प्रिंट और आंख से पहचान की जाती है। यह भी भारत के लिए एक उल्लेखनीय है।

डिमन ने आगे कहा कि भारत मूलभूत सुविधाओं पर काम करते हुए आगे की दिशा में काम कर रहा है। विकासशील देश से विकसित देश की ओर बढ़ने के लिए वहां की सरकार लगातार प्रयास कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रहे हैं।

Continue Reading

Trending