Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

पाकिस्तान में 4 कैदियों को दी गई फांसी

Published

on

Loading

इस्लामाबाद| पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की अलग-अलग जेलों में मंगलवार को चार कैदियों को फांसी दे दी गई। समाचार पत्र ‘डॉन’ की वेबसाइट के अनुसार, 2008 में लूटपाट के दौरान एक व्यक्ति की हत्या करने के दोषी मोहम्मद रियाज को सरगोदा जेल में फांसी दी गई। 1910 में जेल के निर्माण के बाद यहां पहली बार किसी को फांसी दी गई है।

तीन वर्षीय बच्ची के अपहरण के दोषी अकरम-उल-हक को एटॉक जेल में फांसी दी गई। हक के खिलाफ फिरौती मांगने तथा आतंकवाद से संबंधित मामला दर्ज किया गया था।

निजी विद्वेष के कारण एक व्यक्ति की हत्या के दोषी मोहम्मद अमीन को रावलपिंडी की अडियाला जेल में फांसी दे दी गई।

चौथे दोषी हब्दर शाह को मियांवाली केंद्रीय कारा में फांसी दी गई। साल 2000 में उसने दो लोगों की हत्या कर दी थी।

पाकिस्तान ने 10 मार्च को सभी तरह के आपराधिक मामलों से संबंधित मृत्युदंड पर लगी रोक हटाने का फैसला किया था।

गौरतलब है कि 16 दिसंबर, 2014 को पेशावर के आर्मी पब्लिक स्कूल में हुए आतंकवादी हमले के बाद आतंकवाद के मामले में मृत्युदंड पर लगी रोक हटा दी गई थी।

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending