Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

खेल-कूद

रियो ओलंपिक खेलों के शुभंकर के नाम विनिसियस और टॉम

Published

on

Loading

रियो डी जनेरियो| ब्राजील के रियो शहर में 2016 में होने वाले ओलंपिक खेलों के शुभंकर का नाम विनिसियस रखा गया है। वहीं, पैरालम्पिक खेलों के शुभंकर को टॉम नाम दिया गया है। तीन हफ्ते तक हुए ऑनलाइन मतदान के बाद दोनों नामों का चुनाव किया गया। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार आयोजकों ने रविवार को बताया कि इन नामों के समर्थन में 323,327 मत पड़े। यह दोनों नाम ब्राजीलियाई संगीत क्षेत्र के दो महान कलाकार विनिसियस डी मोराएस और टॉम जोबिम के नाम पर रखा गया है।

पीले रंग का विनिसियस शुभंकर ब्राजील के समृद्ध वन्य- जीव का प्रतिनिधित्व करता है। टॉम का रंग प्रमुख रूप से नीला और हरा है और इसका सिर पत्तियों से ढका हुआ है जो देश की समृद्ध वनस्पति का प्रतिक है। उल्लेखनीय है कि पहली बार किसी दक्षिण अमेरिकी राष्ट्र में ओलंपिक खेल का आयोजन होने जा रहा है। यह खेल 2016 में 5 से 21 अगस्त के बीच आयोजित किए जाएंगे।

Continue Reading

खेल-कूद

NADA ने रेसलर बजरंग पुनिया को अनिश्चित काल के लिए किया निलंबित, ये है वजह

Published

on

Loading

नई दिल्ली। राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (नाडा) ने पहलवान बजरंग पुनिया को अनिश्चित काल के लिए निलंबित कर दिया। इस कार्रवाई से बजरंग के पेरिस ओलंपिक में खेलने के सपने पर संकट के बादल छाए हैं। जानकारी के अनुसार बजरंग पुनिया 10 मार्च को सोनीपत में हुए चयन ट्रायल के लिए अपना सैंपल देने में विफल रहे, जिसके बाद नाडा ने उन्हें भविष्य के किसी भी कार्यक्रम में भाग लेने से निलंबित करने का आदेश जारी किया।

भाजपा के पूर्व सांसद और भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वालों में पुनिया, ओलंपियन साक्षी मलिक और विनेश सहित अन्य शीर्ष पहलवानों की कतार में सबसे आगे थे। निलंबन के बाद टोक्यो ओलंपिक में देश को कांस्य पदक दिलाने वाले पुनिया को इस महीने के अंत में होने वाले चयन ट्रायल में भाग लेने से रोक दिए जाने की संभावना है। 65 किग्रा वर्ग में अभी तक किसी भी भारतीय ने ओलंपिक कोटा नहीं जीता है।

निलंबन पत्र वर्ल्ड यूनाइटेड रेसलिंग (यूडब्ल्यूडब्ल्यू) द्वारा मान्यता प्राप्त भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) की भंग हो चुकी तदर्थ समिति को भेजा गया था। वहीं, बजरंग ने कुछ महीने पहले एक वीडियो जारी कर डोप कलेक्शन किट के एक्पायर होने का आरोप लगाया था। उन्होंने डोप नियंत्रण अधिकारी के निर्देश की अवहेलना की और दावा किया कि नाडा अधिकारियों ने अभी तक उनकी चिंताओं का समाधान नहीं किया है।

Continue Reading

Trending