Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

रिजर्व बैंक जारी करेगा 20 और 50 रुपए के नए नोट

Published

on

500 और 2000 के नए नोट, 50 और 20 रुपए के नए नोट, भारतीय रिजर्व बैंक, गवर्नर उर्जित पटेल, 500 और 1000 के पुराने नोट

Loading

500 और 2000 के नए नोट, 50 और 20 रुपए के नए नोट, भारतीय रिजर्व बैंक, गवर्नर उर्जित पटेल, 500 और 1000 के पुराने नोट

भारतीय रिजर्व बैंक

नई दिल्ली । भारतीय रिजर्व बैंक 50 और 20 रुपए के नए नोट जारी करेगा। हालांकि 50 और 20 रुपए के पुराने नोट भी मान्य होंगे। नए नोटों में RBI कुछ परिवर्तन करेगा।

500 और 2000 के नए नोट लेन के बाद अब भारतीय रिजर्व बैंक 50 और 20 रुपए के नए नोट जारी करेगा। 20 रुपए के नए नोटों के दोनों इनसेट लेटर पर ‘L ‘ लिखा होगा।

50 रुपए के नए नोटों पर दोनों नंबर पैनल से इनसेट लेटर हटा दिया जायेगा। इन नए नोटों पर रिजर्व बैंक के गवर्नर उर्जित पटेल के हस्ताक्षर होंगे। अभी तक इस बात की जानकारी नहीं मिली है ये नोट बाजार में कब तक उपलब्ध हो जायेंगे।

माना जा रहा है कि नोटों की कमी को दूर करने के लिए सरकार ने ये फैसला लिया है। गौरतलब है कि 8 नवम्बर को सरककर की तरफ से 500 और 1000 के पुराने नोटों को बंद करने के फैसले के बाद से बैंकों और एटीएम के बाहर लोगों की लंबी लाइनें लगी है।

अब लगता है कि 500 और 2000 के नए नोटों को छापने के साथ-साथ 50 और 20 के नए नोटों को छापने से कैश की किल्लत कम होगी।

 

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending