Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

राहुल ने केदारनाथ के लिए पैदल यात्रा शुरू की

Published

on

Rahul gandhi kedarnath

Loading

देहरादून। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी गुरुवार को उत्तराखंड पहुंचे। यहां से वह केदारनाथ यात्रा के लिए पैदल रवाना हुए। राहुल गांधी के साथ वरिष्ठ कांग्रेसी नेता भी हैं। यात्रा के दौरान राहुल न हांफते दिखे और न उनकी सांस फूली। दूसरी तरफ खुद को पहाड़ी बताने वाले नेताओं की सांस फूलती दिखी। यात्रा के दौरान कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत और दिनेश धनै भी मौजूद थे लेकिन उनकी चाल धीमी ही रही। जितेन प्रसाद भी पैदल चलते रहे। वहीं, संजय कपूर और प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय की पैदल चलने में हालत खराब हो गई।

इससे पहले देहरादून के जौलीग्रांट हवाई अड्डे पर कांग्रेसी नेताओं ने राहुल गांधी का स्वागत किया। मुख्यमंत्री हरीश रावत और उनके मंत्रिमंडल के सदस्य इंदिरा हृदयेश, यशपाल आर्या, दिनेश अग्रवाल और प्रीतम सिंह ने हवाईअड्डे पर राहुल की अगवानी की। कांग्रेस उपाध्यक्ष इस दौरान जींस और टीशर्ट पहने हुए थे। उनके दो दिवसीय दौरे पर राहुल के साथ अंबिका सोनी और जतिन प्रसाद भी गए हैं।

राहुल गांधी ने स्थानीय नायक वीर चंद्र सिंह गढ़वाली की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद उन्होंने चार धाम यात्रा की तैयारियों पर राज्य कैबिनेट के सदस्यों से बातचीत की। इस यात्रा में केदारनाथ, बद्रीनाथ, यमनोत्री और गंगोत्री जैसे पवित्र स्थल आते हैं। राहुल गांधी को 2013 की बाढ़ में हुई तबाही और उसके बाद के पुनर्निर्माण के कामकाज की जानकारी के संबंध में एक प्रजेंटेशन से अवगत कराया गया। राहुल गांधी ने उत्तराखंड सरकार द्वारा किए गए काम की सराहना की। इसके बाद वह गौरीकुंड के लिए रवाना हो गए जहां से वह केदारनाथ की यात्रा पर रवाना हुए।

प्रादेशिक

राजस्थान के दौसा में सड़क किनारे सो रहे 11 लोगों को बेकाबू कार ने कुचला, तीन की मौत, 8 घायल

Published

on

Loading

दौसा। राजस्थान के दौसा में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। यहाँ एक बेकाबू कार ने सड़क किनारे सो रहे 11 लोगों को कुचल दिया। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है जबकि 8 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। मृतकों में एक बच्ची भी शामिल है। पुलिस ने बताया कि हादसे में दो घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई, जबकि छह को आगे के इलाज के लिए जयपुर के एसएमएस अस्पताल में रेफर किया गया। कार को जब्त कर लिया गया है, हालांकि चालक फरार है। उसे पकड़ने की कोशिश की जा रही है।

हादसा गुरुवार की रात करीब 11.15 बजे हुआ है। सभी मृतक व घायल खानाबदोश परिवार के लोग थे, जो टीकाराम पालीवाल गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल के पास सड़क किनारे झुग्गी में रहते थे। हेड कॉन्स्टेबल बृजकिशोर ने बताया कि रात करीब 11.20 बजे घटना की सूचना पुलिस को मिली थी। फौरन पुलिस मौके पर पहुंची। जांच में सामने आया कि तेज रफ्तार कार के ड्राइवर ने तेज गति और लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए सड़क किनारे सो रहे लोगों को कुचल दिया है। घटना की सूचना पर गुरुवार की देर रात महवा विधायक राजेंद्र मीणा हॉस्पिटल पहुंचे। उन्होंने डॉक्टरों से घायलों का हालचाल जाना और थाना इंचार्ज जितेंद्र सोलंकी को कार ड्राइवर के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए कहा।

जयपुर स्थित एसएमएस हॉस्पिटल में ट्रॉमा सेंटर के इंचार्ज डॉ. अनुराग धाकड़ ने बताया कि दौसा के महवा से रेफर होकर 6 घायलों को यहां भर्ती किया गया था। इसमें से 1 दिलीप नाम के युवक को छुट्‌टी दे दी गई है। 5 अन्य को सर्जरी यूनिट में भर्ती रखा गया है। इसमें एक मरीज के सिर में थोड़ी ज्यादा चोट है, बाकी चार की स्थिति सामान्य है। इनका इलाज चल रहा है।

Continue Reading

Trending