Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

राष्ट्रपति शी के भाषण में छाया रहा दक्षिण चीन सागर

Published

on

Loading

सिंगापुर। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने अपने सिंगापुर दौरे के दौरान शनिवार (आज) नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ सिंगापुर के योंग सिउ तोह कंजरवेटरी ऑफ म्यूजिक में भाषण दिया।

यहां शी ने दक्षिण चीन सागर विवाद पर अपने विचार रखे। पेश है इस भाषण के मुख्य बिंदु :

1) चीन और अन्य देश युगों युगों से दक्षिण चीन सागर द्वीपों पर अपना दावा पेश करते आ रहे हैं।

2) चीन सरकार ने क्षेत्रीय संप्रभुता की सुरक्षा करने और समुद्री सीमा अधिकारों की रक्षा को वैध बनाने की जिम्मेदारी उठाई है।

3) नौपरिवहन की स्वतंत्रता और दक्षिण चीन सागर के ऊपर से विमानों के आवागमन में न तो बाधा आई है और न ही आएगी।

4) चीन की दक्षिण चीन सागर नीति के शुरुआती बिंदु एवं उद्देश्य शांति व स्थिरता हैं।

5) आसियान देशों के साथ मिलकर दक्षिण चीन सागर में शांति, स्थिरता बनाए रखने के लिए चीन के पास क्षमता और आत्मविश्वास है।

6) चीन दक्षिण चीन सागर विवाद के शांतिपूर्ण समाधान का हिमायती है लेकिन इसके बावजूद कुछ चीनी द्वीपों पर अन्य देशों ने गैरकानूनी तरीके से कब्जा जमाया हुआ है।

 

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending