Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

राष्ट्रपति ने रूस को राष्ट्रीय दिवस की बधाई दी

Published

on

नई दिल्ली,राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी,रूस,राष्ट्रीय दिवस,शुभकामनाएं

Loading

नई दिल्ली | राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने गुरुवार को रूस के राष्ट्रीय दिवस पर वहां की सरकार और जनता को शुभकामनाएं दीं। रूस में शुक्रवार को राष्ट्रीय दिवस मनाया जाएगा। राष्ट्रपति मुखर्जी ने अपने रूसी समकक्ष व्लादिमीर वी. पुतिन के नाम एक संदेश में कहा, “मुझे रूस दिवस के अवसर पर आपको, रूसी संघ की सरकार और जनता को शुभकामनाएं तथा बधाई देते हुए खुशी महसूस हो रही है।”

उन्होंने कहा, “मुझे ग्रेट पैट्रियोटिक वार की जीत के 70 साल पूरे होने पर मनाए गए जश्न में शामिल होने का सम्मान मिला और इस दौरान द्विपक्षीय संबंधों पर विस्तृत चर्चा का अवसर भी मिला, जिससे खुशी हुई।”

नेशनल

भाजपा जितनी मजबूत होगी, सनातन धर्म उतना मजबूत एवं प्रखर होगा: के अन्नामलाई

Published

on

Loading

चेन्नई। तमिलनाडु भाजपा के अध्यक्ष के. अन्नामलाई ने कहा कि मोदी सरकार द्वारा पिछले 10 सालों में किए गए विकास कामों की एक लंबी सूची है। उन्होंने न सिर्फ भारत की दिशा बदली, बल्कि विश्‍व में भारत को सम्‍मानजनक स्थान दिलाने का काम किया है। भाजपा जितनी मजबूत होगी, सनातन धर्म उतना मजबूत एवं प्रखर होगा।

वह रविवार को दिल्ली में तमिल प्रवासियों व एक अन्य जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि पिछले 10 सालों में 11 करोड़ टॉयलेट भारत में बनाए गए हैं। कांग्रेस की सरकार में इंदिरा आवास योजना थी, पर घर किसे मिलता था, पता नहीं चलता था, लेकिन जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम आवास योजना निकाली तो इसके तहत हमने 4 करोड़ गरीबों को घर पाते देखा है।

तमिलनाडु भाजपा के अध्यक्ष एवं सोशल मीडिया के सुपर आइकॉन के. अन्नामलाई ने कहा कि आज कांग्रेस का इंडी गठबंधन फंडामेंटल राइट्स की बात करता है। लेकिन यही कांग्रेस है, जिसने 1975 में फंडामेंटल राइट्स की, लोकतंत्र की हत्या की थी।

उन्होंने कहा कि खेद है कि कल तक दिल्ली में कांग्रेस के भ्रष्टाचार पर बोलने वाले केजरीवाल अब अपना भ्रष्टाचार छुपाने के लिए कांग्रेस की शरण में हैं। यह कोई इंडी गठबंधन नहीं, भ्रष्टाचार के दानव का बंधन है। इस बार दिल्ली की सातों सीटों पर भाजपा की विजय सुनिश्चित करनी है और फिर अगले साल 2025 में हम सभी दिल्ली से भ्रष्टाचारी केजरीवाल को उखाड़कर कमल का फूल खिलाएंगे।

तमिलनाडु बीजेपी अध्यक्ष के अन्नामलाई ने इस बार लोकसभा का चुनाव कोयंबटूर से लड़ा है। बीजेपी ने कोयंबटूर से उन्हें उम्मीदवार बनाया था। उन्होंने अपने मतदाताओं से कई वादे किए जिनमें भारतीय प्रबंधन संस्थान (आई आई एम) के साथ ही एनआईए और एनसीबी की इकाइयों की स्थापना शामिल हैं। उनके वादों में नवोदय विद्यालयों की स्थापना और नोय्याल और कौसिका नदियों से संबंधित मुद्दों का समाधान शामिल हैं।

Continue Reading

Trending