Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

राष्ट्रपति, उप राष्ट्रपति ने ईद मिलाद-उन-नबी पर राष्ट्र को बधाई दी

Published

on

Loading

pranab-ansariनई दिल्ली। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी और उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी ने रविवार को पैगंबर मोहम्मद के जन्मदिवस, ईद मिलाद-उन-नबी पर राष्ट्र को बधाई दी। ईद मिलाद-उन-नबी 12 दिसम्बर को मनाई जाने वाली है। पैगंबर का जन्मदिन इस्लामी महीने रबि-उल-अव्वल की 12वीं तारीख को पड़ता है।

राष्ट्रपति ने एक संदेश में कहा, मिलाद-उन-नबी, पैगंबर साहब के जन्मदिन के पवित्र मौके पर मैं अपने भारत और विदेशों में रहने वाले देशवासियों को शुभकामनाएं देता हूं। मुखर्जी ने कहा, पवित्र पैगंबर का संदेश विश्व बंधुत्व, करुणा, सहिष्णुता और सर्व कल्याण के लिए प्रेरित करता है। हम सब हजरज मोहम्मद साहब के जीवन और आदर्शो को याद कर मानवता की सेवा के लिए फिर से अपने आप को समर्पित करें।

उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी ने कहा कि पैगंबर मोहम्मद ने मानवता को विश्व बंधुत्व, करुणा और धर्म का रास्ता दिखाया।अंसारी ने कहा, मैं मिलाद-उन-नबी के शुभ अवसर पर अपनी बधाई और शुभकामनाएं देशवासियों को देता हूं। पवित्र पैगंबर ने मानवता को विश्व बंधुत्व, करुणा और धर्म का रास्ता दिखाया। उन्होंने अपने संदेश में कहा, पैगंबर का शाश्वत संदेश एक शांतिपूर्ण और सामंजस्यपूर्ण समाज के निर्माण में मार्गदर्शन करता रहेगा।

नेशनल

जेपी नड्डा का ममता पर हमला, कहा- संदेशखाली में जनता की रक्षा के लिए एनएसजी कमांडो को भी उतरना पड़ा

Published

on

Loading

नई दिल्‍ली। भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा ने मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी पर तगड़ा हमला बोला है। उन्‍होंने कहा कि ममता दीदी ने बंगाल को क्‍या बना दिया है। जेपी नड्डा ने कहा कि संदेशखाली, ममता बनर्जी की निर्ममता और बर्बरता का संदेश चीख-चीख कर दे रहा है। ममता दीदी ने बंगाल को क्या बना दिया है? जहां रवींद्र संगीत गूंजना चाहिए था, वहां बम-पिस्तौल मिल रहे हैं।

संदेशखाली में जनता की रक्षा के लिए एनएसजी कमांडो को भी उतरना पड़ा। इसी से समझ सकते हैं कि पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की सरकार ने किस तरह अराजकता फैला रखी है। मैं बंगाल के सभी भाजपा कार्यकर्ताओं और जनता से अपील करता हूं कि आप सभी संदेशखाली पर ममता बनर्जी से जवाब मांगे।

प्रधानमंत्री मोदी ने संदेशखाली की पीड़िता को पार्टी का टिकट देकर भाजपा महिला सशक्तिकरण के संदेश को मजबूती दी है। इसके साथ ही पीएम मोदी ने ममता बनर्जी को जवाब दिया है कि ये महिलाएं अकेली नहीं है उनके साथ पूरा समाज, पूरा देश खड़ा है। संदेशखाली में महिलाओं की इज्जत-आबरू और उनकी जमीनें बचाने के लिए वहां गई जांच एजेंसियों के अधिकारियों पर भी घातक हमला किया गया।

जेपी नड्डा ने आगे कहा, “मैं आज समाचार पढ़ रहा था कि संदेशखाली में तलाशी के दौरान सीबीआई ने तीन विदेशी रिवॉल्वर, पुलिस द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली एक रिवॉल्वर, बंदूकें, कई गोलियां और कारतूस बरामद किए हैं।” इसी से समझा जा सकता है कि ममता सरकार ने राज्य में किस तरह अराजकता फैला रखी है। उन्होंने पूछा कि क्या ममता बनर्जी जनता को डराकर, उनकी जान लेकर चुनाव जीतेंगी। क्या नेताजी सुभाष चंद्र बोस, रवीन्द्रनाथ टैगोर, स्वामी विवेकानंद और महर्षि अरबिंदो जैसे मनीषियों ने ऐसे बंगाल की कल्पना की थी।

संदेशखाली में जनता की रक्षा के लिए एनएसजी कमांडो को भी उतरना पड़ा। ममता दीदी, यदि आपको ऐसा लगता है कि आप ऐसा करके चुनाव जीत जाएंगी तो ये आपकी भूल है। जनता आपको इसका करारा जवाब देगी। उन्होंने कहा कि हमने देखा कि ममता सरकार में तृणमूल कांग्रेस के शाहजहां शेख जैसे असामाजिक तत्व संदेशखाली में महिलाओं के अस्तित्व पर खतरा बने हुए हैं। महिलाओं के साथ जिस तरह का सलूक हो रहा है वह सच में बहुत ही संवेदनशील और कष्टदायी है।

Continue Reading

Trending