Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

राज्यसभा की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित

Published

on

Loading

rajya-sabhaनई दिल्ली | संसद के ऊपरी सदन राज्यसभा में आर्थिक सर्वेक्षण 2016-17 और अन्य रपटें पेश किए जाने के बाद सदन की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित कर दी गई। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी द्वारा संसद के दोनों सदनों को संयुक्त रूप से संबोधित किए जाने के बाद अपराह्न् 12.56 बजे राज्यसभा की कार्यवाही शुरू हुई।

सदन की कार्यवाही शुरू होते ही सभापति हामिद अंसारी ने ईरान के पूर्व राष्ट्रपति अकबर हाशमी रफसंजानी, कश्मीर हिमस्खलन में मारे गए सैनिकों और अन्य के प्रति शोक प्रस्ताव पढ़ा और उसके बाद सदस्यों को सदन पटल पर अपने प्रस्ताव रखने को कहा।

नेशनल

देश के नए नौसेना प्रमुख बने दिनेश कुमार त्रिपाठी, ली आर हरि कुमार की जगह

Published

on

Loading

नई दिल्ली। वाइस एडमिरल दिनेश त्रिपाठी ने नए नौसेना प्रमुख का कार्यभार संभाल लिया है। आज ही मौजूदा नेवी चीफ आर हरि कुमार सेवानिवृत हो रहे हैं। दिनेश त्रिपाठी अभी नौसेना स्टाफ के वाइस चीफ हैं। वे इससे पहले पश्चिमी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ रह चुके हैं। अपने 39 साल लंबे करियर में उन्होंने भारतीय नौसेना के कई अहम असाइनमेंट्स पर काम किया है।

वाइस एडमिरल त्रिपाठी का 15 मई 1964 को जन्म हुआ था और एक जुलाई 1985 में वह भारतीय नौसेना में शामिल हुए थे। संचार और इलेक्ट्रॉनिक युद्ध विशेषज्ञ वाइस एडमिरल त्रिपाठी का करीब 30 वर्ष का लंबा और विशिष्ट करियर रहा है। नौसेना के उप प्रमुख का पद संभालने से पहले वह पश्चिमी नौसैन्य कमान के फ्लैट ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ रह चुके हैं।

उन्होंने आईएनएस विनाश की भी कमान संभाली थी। रियर एडमिरल के तौर पर वह ईस्टर्न फ्लीट के फ्लैट ऑफिसर कमांडिंग रह चुके हैं। वह भारतीय नौसेना अकादमी, एझिमाला के कमांडेंट भी रह चुके हैं। सैनिक स्कूल और राष्ट्रीय रक्षा अकादमी खडकवासला के पूर्व छात्र वाइस एडमिरल त्रिपाठी ने गोवा के नेवल वॉर कॉलेज और अमेरिका के नेवल वॉर कॉलेज में भी कोर्स किया है। उन्हें अति विशिष्ट सेवा मेडल (एवीएसएम) और नौसेना मेडल से भी सम्मानित किया जा चुका है।

Continue Reading

Trending