Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

लोकसभा की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित

Published

on

Loading

लोकसभा की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित

नई दिल्ली | वित्तमंत्री अरुण जेटली द्वारा सदन में 2016-17 का आर्थिक सर्वेक्षण पेश किए जाने के बाद लोकसभा की कार्यवाही मंगलवार को दिनभर के लिए स्थगित कर दी गई।

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने संसद के केंद्रीय कक्ष में दोनों सदनों को सयुक्त रूप से संबोधित किया और उसके बाद अपराह्न् 12.40 बजे सदन की कार्यवाही शुरू हुई।

बजट सत्र के प्रथम दिन की कार्यवाही की शुरुआत राष्ट्रपति के संयुक्त संबोधन की एक प्रति सदन पटल पर रखने के साथ हुई।

लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने सुरजीत सिंह बरनाला, सुंदर लाट पटवा, बालासाहेब बिखे पाटील और चार अन्य सहित पूर्व सदस्यों के लिए शोक प्रस्ताव पेश किया।

जेटली ने उसके बाद आर्थिक सर्वेक्षण 2016-2017 पेश किया। संसदीय कार्य मंत्री एस.एस. अहलूवालिया ने राष्ट्रपति द्वारा स्वीकृत पांचवां शत्रु संपत्ति (संशोधन एवं सत्यापन) अध्यादेश, वेतन भुगतान अध्यादेश और निर्दिष्ट बैंक नोट अध्यादेश पेश किया।

अध्यक्ष महाजन ने उसके बाद सदन की कार्यवाही दिन भर के लिए स्थगित कर दी।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending