Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

राजमार्गो पर 18 नवंबर तक नहीं वसूला जाएगा टोल : गडकरी

Published

on

Loading

Nitin-Gadkari

                                             Nitin-Gadkari

नई दिल्ली | केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने सोमवार को कहा कि सरकार ने देश के विभिन्न राजमार्गो पर टोल नहीं वसूले जाने की अवधि बढ़ाकर 18 नवंबर कर दी है। जहाजरानी, सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री गडकरी ने ट्वीट कर बताया, “सभी राष्ट्रीय राजमार्गो पर टोल नहीं वसूले जाने की अवधि 18 नवंबर की मध्यरात्रि तक के लिए बढ़ा दी गई है।”

इससे पहले सरकार ने दो बार राष्ट्रीय राजमार्गो पर टोल नहीं वसूले जाने की घोषणा की थी। पहली घोषणा 11 नवंबर तक के लिए और दूसरी बार की घोषणा में 14 नवंबर तक टोल नहीं वसूले जाने की बात कही गई थी।

प्रादेशिक

इस्कॉन के चेयरमैन गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज का निधन, देहरादून के अस्‍पताल में थे भर्ती

Published

on

Loading

देहरादून। इस्‍कॉन इंडिया की गवर्निंग काउंसिल के अध्‍यक्ष गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज का रविवार को निधन हो गया। हृदय संबंधी बीमारी के चलते उन्‍हें तीन दिन पहले देहरादून के सिनर्जी अस्‍पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्‍होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से भक्तों में शोक की लहर है।

इस्कॉन मंदिर के डायरेक्टर कम्युनिकेशन इंडिया बृजनंदन दास ने बताया कि 5 मई को शाम 4 बजे नई दिल्ली के ईस्ट ऑफ कैलाश स्थित मंदिर में दर्शन के लिए उनका पार्थिव शरीर रखा जाएगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज दो मई को दूधली स्थित मंदिर के शिलान्यास कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां वह अचानक फिसलकर गिर गए थे। इससे उन्हें चोट लगी थी। उनका तीन दिनों से सिनर्जी अस्पताल में इलाज चल रहा था। भक्त उनके आखिरी दर्शन दिल्ली के इस्कॉन मंदिर में कर सकेंगे। सोमवार को उनकी देह को वृंदावन ले जाया जाएगा। इसका समय अभी तय नहीं हुआ है।

 

Continue Reading

Trending