Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

राजबब्बर ने यूपी कांग्रेस अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा

Published

on

Loading

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर ने मंगलवार देर रात प्रदेश अध्यक्ष पद से अपना इस्तीफा सौंप दिया। उन्होंने अपना इस्तीफा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को भेजा है। खबरों के मुताबिक, उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले अब संगठन को तय करना है कि नए सिरे से किसको कौन सी जिम्मेदारी दी जाएगी।

पार्टी की ओर से हालांकि अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत ने बताया कि अभी पार्टी को इस इस्तीफे को लेकर आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है। कुछ समाचार पत्रों में यह खबरें आई हैं लेकिन इसका जवाब वही दे सकते हैं।

कांग्रेस के प्रदेश सूत्रों के मुताबिक राजबब्बर ने अपने कुछ करीबी लोगों को ही अपने इस फैसले की जानकारी दी है। नए प्रदेश अध्यक्ष के लिए अभी किसी का नाम तय नहीं है। सूत्रों का कहना है कि आधिकारिक रूप से इसका ऐलान होने तक राजबब्बर अपने पद पर बने रहेंगे।

सूत्रों ने बताया कि उप्र में बदलाव पहले से तय है। खुद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस बाबत कई बार संकेत दे चुके हैं। राष्ट्रीय अधिवेशन में भी उन्होंने बदलाव के संकेत दिए थे।

इस बीच राजबब्बर के इस्तीफे की खबर के बाद से ही प्रदेश अध्यक्ष पद को लेकर कई नाम चर्चा में चल रहे हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद, पूर्व विधायक ललितेश पति त्रिपाठी, पूर्व सांसद राजेश मिश्र और राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी का नाम चर्चा में है।

प्रादेशिक

बिहार के भागलपुर में भोजपुरी एक्ट्रेस का फंदे से लटकता मिला शव, वाट्सएप पर लगाया था ऐसा स्टेटस

Published

on

Loading

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में भोजपुरी एक्ट्रेस अन्नपूर्णा उर्फ अमृता पांडेय की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई मरने से पहले अमृता पांडे ने अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर लिखा है कि दो नाव पर सवार है उसकी जिंदगी…हमने अपनी नाव डूबा कर उसकी राह को आसान कर दिया। अमृता के इस स्टेटस से कयास लगाए जा रहे हैं कि उन्होंने सुसाइड किया है। हालांकि पुलिस अभी इस मामले पर कुछ भी बोलने से बच रही है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चलेगा।

परिवार वालों ने बताया कि करीब 3.30 बजे अमृता की बहन उसके कमरे में गई। वहां वह फंदे से लटकी हुई थी। आनन फानन में उसके फंदे से चाकू से काट​कर तत्काल परिवार वाले स्थानीय निजी अस्पताल ले गए, लेकिन वहां उसे मृत बता दिया गया। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार की रात उन लोगों ने काफी मस्ती की थी। फिर अचानक से क्या हुआ। किसी को समझ नहीं आ रहा। परिजनों ने बताया कि अमृता की शादी 2022 में छत्तीसगढ़ के बिलासपुर निवासी चंद्रमणि झांगड़ के साथ हुई थी। वे मुंबई में एनिमेशन इंजीनियर हैं। अब तक उन लोगों को बच्चे नहीं हैं।

अमृता ने मशहूर भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव समेत कई दिग्गज कलाकारों के साथ काम किया है. साथ ही कई सीरियल, वेब सीरज और विज्ञापन में भी काम किया है। बहन के मुताबिक, अमृता कैरियर को लेकर काफी परेशान रहती थी। वह काफी डिप्रेशन में थी। इस वजह से वह इलाज भी करा रही थी। अमृता भोजपुरी फिल्मों के अलावा कुछ वेब सीरीज में काम में रही थी. हाल ही में अमृता की हॉरर वेब सीरीज प्रतिशोध का पहला भाग रीलिज हुआ है।

Continue Reading

Trending