Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

राजनाथ को अस्पताल से छुट्टी

Published

on

केंद्रीय-गृह-मंत्री,राजनाथ-सिंह,स्वास्थ्य,मेदांता,अस्पताल,आर-आर-कसलीवाल

Loading

गुड़गांव | केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह को हृदय रोग सहित अन्य स्वास्थ्य जांच के लिए शनिवार को यहां एक निजी अस्पताल, मेडिसिटी मेदांता में भर्ती कराया गया था, जहां जांच के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। केंद्रीय गृह मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने नाम न जाहिर करने की शर्त पर बताया कि राजनाथ वार्षिक नियमित जांच के लिए अस्पताल गए थे। हालांकि यह निर्धारित समय से पहले हुआ। उन्होंने यह भी बताया कि जांच के दौरान उनके हृदय की भी जांच की गई।

इससे पहले की रपट में कहा गया था कि उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लेकिन कुछ ही घंटों बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। राजनाथ शनिवार सुबह 9.15 बजे अस्पताल पहुंचे और दोपहर 1.20 बजे वहा से वह प्रस्थान कर गए। उनके स्वास्थ्य की जांच करने वाले चिकित्सकों ने इस बारे में कुछ भी बताने से इंकार कर दिया।

सूत्रों ने बताया कि हृदय रोग विशेषज्ञ आर.आर.कसलीवाल तथा गुर्दा रोग विशेषज्ञ विजय खेर ने उनके स्वास्थ्य की जांच की। मेदांता के चिकित्सा अधीक्षक ए.के. दुबे ने केंद्रीय गृह मंत्री के स्वास्थ्य के बारे में कुछ भी बताने से इंकार कर दिया।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending