Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

रसायन विज्ञान का नोबेल पुरस्कार तीन वैज्ञानिकों को

Published

on

Loading

Chemistry nobleस्टॉकहोम। इस साल रसायन विज्ञान का नोबेल पुरस्कार आणविक मशीनों पर कार्य के लिए फ्रांस के रसायन शास्त्री जीन-पियरे सॉवेज, स्कॉटलैंड के सर जे.फ्रेजर स्टुडॉर्ट तथा नीदरलैंड्स के एल.फेरिंगा को संयुक्त रूप से दिया गया है।

रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेंज ने इस साल यह पुरस्कार आणविक मशीनों की डिजाइन व निर्माण के लिए स्ट्रासबर्ग युनिवर्सिटी में काम करने वाले सॉवेज, अमेरिका के नॉर्थवेस्टर्न युनिवर्सिटी में कार्यरत स्टुडॉर्ट तथा रॉयल नीदरलैंड्स एकेडमी ऑफ साइंसेज के फेरिंगा को संयुक्त रूप से दिया है।

नोबेल पुरस्कार की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी एक बयान के मुताबिक, तीनों वैज्ञानिकों ने आणविक मशीनों पर कार्य किया है। यह नियंत्रित करने वाली नैनोमीटर आकार की संरचना है, जो रासायनिक ऊर्जा को यांत्रिक बल व गति में बदल सकती है।

उन्होंने नियंत्रित गति से उन अणुओं का विकास किया, जो ऊर्जा मिलने पर कार्य कर सकता है। बयान के मुताबिक, रसायन विज्ञान में नोबेल पुरस्कार प्राप्त करने वालों ने मशीनों को अत्यंत सूक्ष्म बनाया और रसायन विज्ञान को एक नया आयाम दिया।

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending