Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

टैगोर आज भी प्रासंगिक : प्रणब

Published

on

Loading

नई दिल्ली| राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने शुक्रवार को साहित्य के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित साहित्यकार रबीन्द्र नाथ टैगोर की जयंती की पूर्व संध्या पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि यह महत्वपूर्ण है कि एक शताब्दी बीत जाने बाद भी टैगोर ने अपनी प्रासंगिकता नहीं खोई है। मुखर्जी ने एक संदेश में कहा, “मैं देशवासियों के साथ एशिया के पहले साहित्य नोबेल पुरस्कार विजेता और भारत की सबसे प्रबुद्ध हस्तियों में से एक गुरुदेव रबीन्द्र नाथ टैगोर को उनकी 154वीं जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।”

उन्होंने कहा, “यह महत्वपूर्ण बात है कि एक सदी के अंतराल के बात भी टैगोर ने प्रासंगिकता नहीं खोई है।”

राष्ट्रपति ने कहा, “एक ओर, उनका साहित्यिक राग भारत और दुनिया भर में उनके लाखों प्रशंसकों का दिल जीत रहा है, वहीं दूसरी ओर शिक्षा, ग्राम पुनर्निर्माण, सहकारी प्रयास और अन्य विषयों पर उनके विचार और उनकी अवधारणाएं बेहतर और उज्जवल दुनिया के लिए हमारा मार्गदर्शन कर रहे हैं।”

राष्ट्रपति ने कहा, “गीतांजलि से उनके शब्द हवा में गूंजने दें – जहां मन निर्भय है और सिर ऊंचा है। मेरे पिता, स्वतंत्रता के उस स्वर्ग में मेरा देश जागे।”

राष्ट्रपति ने कहा, “1913 में टैगोर साहित्य का नोबल पुरस्कार पाने वाले पहले भारतीय बने थे। वह हमारे राष्ट्रगान के लेखक हैं।”

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending