Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

रमजान में बढ़ी बाजारों की रौनक

Published

on

Loading

लखनऊ। रमजान के मौके पर बाजारो में रौनक बढ़ गई है। उत्तर प्रदेश की राजधानी के पुराना शहर इलाके में लोग देर रात तक सहरी की तैयारी में खरीदारी करते देखे जा रहे हैं। बाजारों में सहरी के लिए तरह-तरह की सेवई, फेनी, खजले की दूकानें सजी हैं। मुसलमानों में टोपी का भी बहुत महत्व है। चीन, अफगानिस्तान, टर्की की टोपियों की खासी मांग है। 50 रुपये से लेकर 700 रुपये की टोपियां बिक रही हैं। रोजेदार शाम के समय इफ्तार के वक्त अपना रोजा खजूर खाकर खोलते हैं। मौलाना फजलुर रहमान ने बताया कि इस्लाम में खजूर से रोजा खोलना सुन्नत माना गया है।

दुकानदार रफीक आलम ने बताया कि सऊदी अरब, ओमान से आए खजूर की काफी मांग बाजारों में कई खाड़ी देशों से जैसे सऊदी अरब, ओमान और इसके अलावा टयूनीशिया से आए खजूर की काफी मांग है। इसमें सबसे खास पैगम्बर मोहम्मद के हाथों से लगाए पेड़ के खजूर सबसे महंगे हैं।

रोजेदारों के नमाज पढ़ने के लिए इस साल बाजार में नए-नए डिजाइन की की टोपियां आई हैं। टोपी निमार्ताओं ने डिजाइन के साथ मौसम का भी खास ख्याल रखा है। पुराने शहर के तरह-तरह की टोपियों की दुकानें सजी हैं।

रमजान को लेकर पुराने शहर के बाजार देर रात तक खुल रहे हैं। इससे यहां रात भर रौनक रहती है। 50 रुपये से रुपये से लेकर सात सौ रुपये में टोपियां पुराने शहर के नक्खास, अकबरीगेट, चौक और नजीराबाद आदि क्षेत्रों में नमाज पढ़ने के लिए विभिन्न प्रकार के डिजाइन वाली टोपियां भी बाजार में उपलब्ध हैं। यहां 50 रुपये से रुपये से लेकर सात सौ रुपये में टोपियां हैं।

इस बार गर्मी के मद्देनजर बाजार में महीन जालीदार टोपियां भी लाई गई हैं। इनकी कीमत 50 रुपये से शुरू है। इस साल भी बाजार में चायनीज टोपियां छाई हैं। इसके अलावा दुकानों पर प्लास्टिक की टोपियां भी हैं। ये टोपियां लोग मस्जिदों में रखवाने के लिए खरीदते हैं।

यही नहीं, दरूद शरीफ पढ़ने के लिए तरह-तरह के मोतियों वाली तस्बीहयां भी बाजार में हैं। मोतियों वाली तस्बीह में छोटी सी दूरबीन भी लगी है। इसमें मक्का व मदीना का फोटो है। डिजिटल कुरआन भी लोगों के आकर्षण का केंद्र है। इसके अलावा कई ऐसी भी तस्बीह हैं, जिन पर अल्लाह व मोहम्मद तथा कलमे की सुंदर नक्काशी है।

बाजार में इलेक्ट्रॉनिक व मैनुअल काउंटर तस्बीह भी खूब बिक रही हैं। इसके अलावा नमाज पढ़ने के लिए तरह-तरह की जानमाज भी उपलब्ध हैं। पुराने शहर की दुकानों पर डिजिटल कुरआन भी लोगों के आकर्षण का केंद्र है। इस पर विशेष प्रकार के बने ‘ऑप्टिक पेन’ को स्पर्श करने से यह कुरआन की तिलावत करता है।

नबावों के शहर का माहौल जहां इबादत के चलते खुशनुमा बना हुआ है, वहीं अब जगह-जगह नए-नए कपड़ों और जूतों के अलावा महिला प्रसाधन के सामानों दुकाने भी सजने लगी हैं। नक्खास, चौक, अमीनाबाद, नजीराबाद, मौलवीगंज व आलमबाग के बाजारों में तरह-तरह की सेवइयों की दुकाने लगी हैं।

नेशनल

प्रियंका का पीएम मोदी पर पलटवार, कहा- मेरा भाई 4 हजार किमी पैदल चला, तब आप अपने महल में थे

Published

on

Loading

बनासकांठा। गुजरात के बनासकांठा में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा। प्रियंका ने कहा कि पीएम मोदी शहंशाह हैं जो महल में रहते हैं लेकिन जनता से कटे हुए हैं। प्रियंका गांधी ने कहा, “वह (पीएम मोदी) मेरे भाई को शहजादा कहते हैं लेकिन मैं उन्हें बताना चाहती हूं कि यह शहजादे आपकी (लोगों की) समस्याएं सुनने के लिए कन्याकुमारी से कश्मीर तक 4,000 किलोमीटर तक चले। उन्होंने मेरे भाइयों और बहनों, किसानों और मजदूरों से मुलाकात की और उनसे पूछा कि हम उनकी समस्याओं का कैसे समाधान कर सकते हैं।”

प्रियंका ने आगे कहा, ‘और एक तरफ आपके शहंशाह..हैं. महलों में निवास करते हैं। आपने कभी टीवी पर उनका चेहरे को देखा है? एकदम साफ सुथरा सफेद कुर्ता, एक दाग नहीं है धूल का। एक बाल इधर से उधर नहीं होता है। वो कैसे समझ पाएंगे कि आपकी मजदूरी, आपकी खेती। किस तरह से समझ पाएंगे कि आप किस दलदल में धंसे हुए हो। महंगाई से आप दबे हुए हैं। हर तरफ महंगाई, मेरी बहनें… मिट्टी का तेल आज कितने का हो चुका है? सब्जी खरीदने जाती हैं तो भाव क्या है उसका… पेट्रोल डीजल का दाम क्या है, किस तरह से गुजारा होता है। खेती के हर सामान पर जीएसटी लग रही है। हर सामान अब महंगा हो गया है। अगर कोई त्योहार होता है, कुछ खरीदना होता है, फीस भरनी पड़ती है, इलाज करना पड़ता है ये मोदी नहीं जान सकते हैं।

​कांग्रेस महा​सचिव प्रियंका गांधी पीएम पर हमला करते हुए कहा कि उन्होंने दस सालों में अधिकार कम करने का काम किया है। पहले के ​पीएम लोगों के बीच गांवों में जाते थे। लोगों की बातें और उनकी समस्याओं को सुलझाने का प्रयास करते थे। गुजरात ने पीएम मोदी को सबकुछ दिया। सत्ता दी. पर अब आप उनको देखते हैं, वह बड़े-बड़े लोगों के साथ दिखाई देते हैं। वे कभी किसानों या गरीबों को के बीच नहीं दिखते हैं। वे अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में किसी भी गरीब के घर नहीं गए।

Continue Reading

Trending