Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

रजत में तब्दील हो सकता है योगेश्वर का कांस्य

Published

on

योगेश्वर

Loading

 योगेश्वरनई दिल्ली| भारत के दिग्गज पहलवान योगेश्वर दत्त ने लंदन ओलम्पिक-2012 में कांस्य पदक जीता था लेकिन अब उनका यह पदक रजत में तब्दील हो सकता है क्योंकि लंदन में रजत पाने वाले मरहूम रूसी पहलवान बेसिक कुदुखोव पर डोपिंग नियमों के उल्लंघन का आरोप साबित हुआ है। विश्व डोपिंग निरोधी एजेंसी (वाडा) ने हाल ही में 2008 के बीजिंग ओलम्पिक तथा 2012 के लंदन ओलम्पिक के सैम्प्ल को फिर से टेस्ट करने का फैसला किया, जिसके बाद कई सकारात्मक परिणाम सामने आए।

फ्लोरेसलिंग डॉट ओआरजी की रिपोर्ट के मुताबिक कुदुखोव ने पुरुषों की 60 किलोग्राम फ्रीस्टाइल स्पर्धा में रजत जीता था लेकिन अब प्रतिबंधित दवा के सेवन के आरोप में उनका यह पदक छिन सकता है।

परिणामस्वरूप योगेश्वर का कांस्य रजत में बदल सकता है। हरियाणा के योगेश्वर ने कांस्य पदक के लिए हुए प्लेऑफ मुकाबले में उत्तर कोरिया के री जों म्योंग को हराया था।

33 साल के योगेश्वर अब ओलम्पिक में कुश्ती का रजत जीतने वाले दूसरे भारतीय बन जाएंगे। सुशील ने भी लंदन में रजत जीता था।

योगेश्वर को रजत दिए जाने की आधिकारिक घोषणा यूडब्ल्यूडब्ल्यू द्वारा परिणाम के संशोधन के बाद ही की जाएगी।

कुदुखोव ने क्वार्टर फाइनल में योगेश्वर को हराया था। वह दो भार वर्गो में चार बार विश्व चैम्पियन रहे हैं और 2007 से 2011 तक प्रत्येक विश्व कप में उन्होंने स्वर्ण जीता है।

कुदुखोव 2007 में यूरोपीयन चैम्पियन भी रहे हैं। कुदुखोव का 29 दिसम्बर, 2013 को एक कार दुर्घटना में मौत हो गई थी।

नेशनल

अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज

Published

on

Loading

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की उस याचिका पर सोमवार को सुनवाई करेगा, जिसमें केजरीवाल ने अपनी गिरफ्तारी को चुनौती दी है। जस्टिस संजीव खन्ना और जस्टिस दीपांकर दत्ता की बेंच केजरीवाल की याचिका पर सुनवाई करेगी।

दिल्ली में शराब नीति घोटाले से उपजे मनी लॉन्ड्रिंग मामले में केजरीवाल को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने अपनी गिरफ्तारी को असंवैधानिक बताया है। केजरीवाल पहले ही सुप्रीम कोर्ट में कह चुके हैं कि स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव हर लोकतंत्र में जरूरी हैं। ऐसे में लोकसभा चुनाव के समय उनकी गिरफ्तारी लोकतंत्र पर हमला है।

केजरीवाल ने ईडी की कार्रवाई के खिलाफ कहा कि जिस तरह से उन्हें गिरफ्तार किया गया और जिस समय लोकसभा चुनाव से ठीक पहले उन्हें गिरफ्तार किया गया, जब आचार संहिता लागू हो चुकी थी। इससे साफ है कि एजेंसी बिना किसी कारण के जानबूझकर उन्हें परेशान कर रही हैं। चुनाव को प्रभावित करने के उद्देश्य से ही उनकी गिरफ्तारी हुई है।

तिहाड़ जेल जाने के बाद केजरीवाल अपने स्वास्थ्य को लेकर भी जेल प्रशासन और सरकार पर गंभीर आरोप लगाते रहे हैं। उनका दावा है कि केंद्र सरकार के इशारे पर जेल प्रशासन उन्हें इंसुलिन नहीं दे रहा है, जबकि वह लंबे समय से शुगर के मरीज हैं।

 

Continue Reading

Trending