Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

यूपी में 5000 गेंहू खरीद केंद्रों का संचालन शुरू

Published

on

यूपी, 5000 गेंहू खरीद केंद्रों, आदित्यनाथ, राज्य सरकार, समाजवादी पार्टी

Loading

लखनऊ | यूपी में गेंहू की खरीद में बिचौलियों की भूमिका खत्म करते हुए शनिवार से 5,000 गेंहू खरीद केंद्र काम करने लगे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इससे पहले अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया था कि एक अप्रैल से केंद्रों का संचालन शुरू हो जाए।

यूपी, 5000 गेंहू खरीद केंद्रों, आदित्यनाथ, राज्य सरकार, समाजवादी पार्टी

आदित्यनाथ ने गेंहू की खरीद के लक्ष्य में भी सुधार किया है। उन्होंने सरकारी एजेंसियों को 2017 में 80 लाख टन के कुल लक्ष्य में से 70 लाख टन गेंहू खरीदने का निर्देश दिया है।

उन्होंने पार्टी सांसदों और विधायकों को इन केंद्रों के कामकाज पर नजर रखने को कहा है, ताकि राज्य सरकार को उसके निर्देशों के अनुपालन के बारे में जानकारी मिल सके।

राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को इस मामले में किसी भी प्रकार की ढील के खिलाफ भी चेतावनी दी है और कहा है कि किसानों के हित से जुड़े मामलों में ढील बरतने की इजाजत नहीं दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि किसी भी गेंहू खरीद केंद्र पर किसी भी प्रकार की लापरवाही के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे। आदित्यनाथ ने साथ ही कहा कि पूर्ववर्ती समाजवादी पार्टी (सपा) सरकार बिचौलियों के जरिए गेंहू खरीदती थी। राज्य में सत्तारूढ़ भाजपा सरकार किसी भी कीमत पर इसकी इजाजत नहीं देगी।

उन्होंने कहा कि सभी केंद्र बिना किसी बिचौलिए के सीधे किसानों से गेंहू खरीदेंगे। किसानों और खेती के क्षेत्रों की पहचान के लिए किसानों के आधार नम्बर और खातों से मदद ली जाएगी। समर्थन मूल्य किसानों के बैंक खातों में सीधे जमा कर दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने सभी जिलाधिकारियों को सही तौल और भरोसेमंद व्यवस्था सुनिश्वित करने का भी निर्देश दिया है। साथ ही किसानों के लिए छांव, पीने के पानी और अन्य सुविधाएं सुनिश्चित करने को भी कहा है।

आदित्यनाथ ने कहा है कि उनकी सरकार किसानों को उनकी उपज का सही मूल्य दिलाने और उनकी आर्थिक संपन्नता सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

 

प्रादेशिक

राजस्थान के दौसा में सड़क किनारे सो रहे 11 लोगों को बेकाबू कार ने कुचला, तीन की मौत, 8 घायल

Published

on

Loading

दौसा। राजस्थान के दौसा में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। यहाँ एक बेकाबू कार ने सड़क किनारे सो रहे 11 लोगों को कुचल दिया। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है जबकि 8 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। मृतकों में एक बच्ची भी शामिल है। पुलिस ने बताया कि हादसे में दो घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई, जबकि छह को आगे के इलाज के लिए जयपुर के एसएमएस अस्पताल में रेफर किया गया। कार को जब्त कर लिया गया है, हालांकि चालक फरार है। उसे पकड़ने की कोशिश की जा रही है।

हादसा गुरुवार की रात करीब 11.15 बजे हुआ है। सभी मृतक व घायल खानाबदोश परिवार के लोग थे, जो टीकाराम पालीवाल गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल के पास सड़क किनारे झुग्गी में रहते थे। हेड कॉन्स्टेबल बृजकिशोर ने बताया कि रात करीब 11.20 बजे घटना की सूचना पुलिस को मिली थी। फौरन पुलिस मौके पर पहुंची। जांच में सामने आया कि तेज रफ्तार कार के ड्राइवर ने तेज गति और लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए सड़क किनारे सो रहे लोगों को कुचल दिया है। घटना की सूचना पर गुरुवार की देर रात महवा विधायक राजेंद्र मीणा हॉस्पिटल पहुंचे। उन्होंने डॉक्टरों से घायलों का हालचाल जाना और थाना इंचार्ज जितेंद्र सोलंकी को कार ड्राइवर के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए कहा।

जयपुर स्थित एसएमएस हॉस्पिटल में ट्रॉमा सेंटर के इंचार्ज डॉ. अनुराग धाकड़ ने बताया कि दौसा के महवा से रेफर होकर 6 घायलों को यहां भर्ती किया गया था। इसमें से 1 दिलीप नाम के युवक को छुट्‌टी दे दी गई है। 5 अन्य को सर्जरी यूनिट में भर्ती रखा गया है। इसमें एक मरीज के सिर में थोड़ी ज्यादा चोट है, बाकी चार की स्थिति सामान्य है। इनका इलाज चल रहा है।

Continue Reading

Trending