Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

यूपी में गर्मी का तगड़ा वार, पारा तोडऩे निकला पिछले रिकॉर्ड

Published

on

Loading

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व आसपास के जिलों में सुबह से ही तेज धूप निकलने से तापमान में इजाफा हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार दिन में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के पार जाने की सम्भावना है। गर्मी का वार पिछले कई साल के रिकॉर्ड को तोड़ सकता है।

उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे. पी. गुप्ता के अनुसार दिन में तेज धूप निकलेगी और तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस तक वृद्घि दर्ज की किए जाने की सम्भावना है। गुप्ता ने बताया कि बुधवार को अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, जबकि वातावरण में आद्र्रता 63 प्रतिशत रिकॉर्ड की गई थी। गुरुवार को भी अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सिस के आसपास रहने की सम्भावना है।

मौसम विभाग के अनुसार हालांकि 21 व 22 अप्रैल को बूंदाबांदी होने की सम्भावना है और तेज हवाएं चल सकती हैं। मौसम में ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। आने वाले दिनों में उमस में और इजाफा होने की उम्मीद है और रात का न्यूनतम तापमान 27 से 28 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने का अनुमान है। लखनऊ के अतिरिक्त गुरुवार को झांसी का न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस, कानपुर का 24.3 डिग्री, गोरखपुर का 26 डिग्री और इलाहाबाद का 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

उत्तर प्रदेश

बिजनौर में छात्र ने महिला टीचर को मारी गोली, कंप्यूटर इंस्टीट्यूट में घुसकर वारदात को दिया अंजाम

Published

on

Loading

बिजनौर। उत्तर प्रदेश के बिजनौर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक छात्र ने कंप्यूटर इंस्टीट्यूट में घुसकर महिला टीचर को गोली मार दी। गोली लगते ही महिला टीचर वहीं गिर पड़ी। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। उधर वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी छात्र वहां से फरार हो गया।

घायल महिला टीचर की पहचान बिजनौर शहर के चौधरियान मोहल्ला निवासी कोमल देवल के रूप में हुई। पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार सुबह करीब 10:35 बजे नूरपुर रोड स्थित आरसीटीआई कम्प्यूटर सेंटर में एक अध्यापिका को सेंटर में ही पढ़ने वाले छात्र ने गोली मार दी।

सूचना पर तत्काल पुलिस पहुंची और घायल अध्यापिका को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से महिला को बेहतर इलाज के लिए मेरठ हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि घटना को प्रशांत नामक छात्र ने अंजाम दिया है। उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

 

Continue Reading

Trending