Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

यूपी में अवैध खनन को लेकर 3 की हत्या

Published

on

khanan-mafia

Loading

लखनऊ/बिजनौर। उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में दो खनन माफिया गुटों के बीच वर्चस्व की लड़ाई में तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार माफिया गुटों के बीच की जंग अवैध खनन से संबंधित थी। पुलिस ने बताया कि सोमवार देर रात दो माफिया गुटों के आपसी संघर्ष में तीन लोगों की मौत हो गई।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, जिले के पत्थरवाला गांव के गुरमीत, तेजपाल और बब्बू ट्रैक्टर टॉली में पत्थर भरकर ले जा रहे थे। इसी दौरान वाहनों पर सवार होकर मौके पर पहुंचे दूसरे गुट ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियों से हमला कर दिया। हमले में गुरमीत और तेजपाल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बब्बू ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया।

जिले के पुलिस अधीक्षक हरिनारायण सिंह ने बताया कि पत्थरों के अवैध खनन को लेकर दो गुटों के बीच संघर्ष का मामला है। उन्होंने इस मामले पर ज्यादा कहने से मना करते हुए कहा कि पूरे मामले की छानबीन की जा रही है और जल्द ही दोषियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending