Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

योगी कैबिनेट का फैसला, डॉक्टरों की Retirement Age बढक़र 62 हुई

Published

on

Loading

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं को देखते हुए योगी आदित्यनाथ सरकार ने एक महत्वपूर्ण फैसला लेते हुए डॉक्टरों की रिटायरमेंट की उम्र 60 से बढ़ाकर 62 कर दी है। मंगलवार को हुई कैबिनेट की बैठक में नई खनन नीति को भी मंजूरी दी गई।

सरकार के प्रवक्ता सिद्धार्थनाथ सिंह ने बताया कि प्रदेश में डॉक्टरों के लगातार पद खाली हैं, वहीं आयोग से भी भर्ती नहीं हो पा रही है। कुल 18,182 स्वीकृत पद हैं, जिनमें से 7327 पद खाली हैं। यही नहीं 2014 से 2017 तक 11,00 डॉक्टर रिटायर हो रहे हैं इसलिए हमने रिक्त पद भरने के लिए ये कदम उठाया है।

कैबिनेट बैठक में खनन क्षेत्र में हुए भ्रष्टाचार को खत्म करने का लक्ष्य लेकर भी बड़ा फैसला लिया गया। नई खनन नीति 2017 को यूपी कैबिनेट से पास कर दिया गया। इसके अलावा सरकार ने पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के पुराने सारे टेंडर निरस्त करने का फैसला लिया है। यह एक्सप्रेस वे पहले बलिया से लखनऊ तक था, मगर अब इसको झांसी से जोडऩे का फैसला किया गया है।

कैबिनेट के कई अन्य महत्वपूर्ण फैसले भी हुए जैसे कि विधानसभा के अंदर जो सैनिक तैनात होते हैं वो विधान भवन संरक्षक के तौर पर तैनात होंगे और उनकी भर्ती के लिए अर्हता हाईस्कूल नहीं बल्कि इंटरमीडिएट होगी। इसके अलावा महिला सुरक्षा बल के लिए नियमावली में कुछ बदलाव किए गए हैं।

उत्तर प्रदेश

महोबा में गरजे सीएम योगी- ‘पाकिस्तान की जितनी आबादी है उससे ज्यादा लोग हमारे यहां गरीबी रेखा से ऊपर उठे हैं’

Published

on

Loading

महोबा। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को महोबा में एक जनसभा को संबोधित किया। सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस वाले कहते हैं पाकिस्तान के पास एटम बम है। उसके खिलाफ कुछ मत बोलो। तो मैंने कहा- क्या हमारे एटम बम फ्रिज में रखने के लिए हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की जितनी आबादी है उससे ज्यादा लोग हमारे यहां गरीबी रेखा से ऊपर उठे हैं। पाकिस्तान के अंदर रोज आंदोलन हो रहे हैं। एक-एक किलो आटा के लिए मारपीट हो रही है। छीना-झपटी चल रही है। जो लोग रोज पाकिस्तान का राग अलाप रहे हैं उनसे कह दो कि अगर पाकिस्तान से इतना ही प्यार है तो हिंदुस्तान पर बोझ क्यों बने हैं। चले जाएं पाकिस्तान, वहां कटोरा लेकर भीख मांगें।

सीएम योगी ने कहा कि हमने बिना चेहरा, गांव या क्षेत्र देखे सबका साथ सबका विकास किया है।आज बुदेलखंड में बनी तोप जब सीमा पर गरजती है तो पाकिस्तान वालों की पैंट भीग जाती है। 2017 के पहले यहां डकैतों का आतंक था, बड़े बड़े माफिया थे। सपा, बसपा कांग्रेस ने यहां माफिया दिया जो लूट खसोट मचा रहे थे। बेटी और व्यापारी की सुरक्षा खतरे में थी। आज बुंदेलखंड को नोएडा के तर्ज पर विकसित करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। अब हमारा नौजवान बुंदेलखंड से पलायन नहीं करेगा। पूरी दुनिया आपके पास नौकरी की भीख मांगने आएगी। सीएम ने कहा कि क्या राम भक्तों पर गोली चलाने वाले भारत पर शासन करेंगे? हिंदुओं के हत्यारों को सत्ता सौंपेंगे क्या? कतई नहीं होना चाहिए ये पाप।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि बुंदेलखंड के साथ पिछली सरकारों ने अन्याय किया। सपा व कांग्रेस ने यहां की जनता का शोषण किया। योगी ने कहा कि 2014 के बाद से बुंदेलखंड में विकास तेजी से हुआ है। जो लोग राम भक्तों पर गोलियां चलाते थे उनको जनता इस चुनाव में भी सबक सिखाएगी।

Continue Reading

Trending