Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

उत्तर प्रदेश

योगी की पहली कैबिनेट का बड़ा फैसला, गरीबों को तीन महीने और मिलेगा मुफ्त राशन

Published

on

Loading

योगी कैबिनेट ने बड़ा फैसला किया है। गरीबों को 3 महीने और मुफ्त में अनाज मिलेगा। कैबिनेट की बैठक के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने आज (शनिवार को) प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जिसमें उन्होंने गरीबों को और 3 महीने तक मुफ्त में अनाज देने के सरकार के फैसले के बारे में जानकारी दी। सीएम योगी ने कहा कि मुफ्त अनाज का लाभ राज्य के 15 करोड़ लोगों को मिल रहा है।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बीते 15 महीने से सरकार गरीबों को मुफ्त में अनाज उपलब्ध करा रही है। जून महीने तक मुफ्त में अनाज मिलता रहेगा। कोरोना काल में मुफ्त में अनाज देने की सरकार की स्कीम ने लोगों को काफी राहत दी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश की नवगठित कैबिनेट ने अपना पहला निर्णय ले लिया है। ये निर्णय उत्तर प्रदेश की 15 करोड़ जनता के लिए है। इस योजना के तहत 15 करोड़ गरीब परिवार के लोगों को 35 किलोग्राम अनाज मिलता है। इसमें हर परिवार को 1 किलोग्राम दाल, 1 किलोग्राम रिफाइंड तेल और 1 किलोग्राम आयोडीनयुक्त नमक भी दिया जाता है। इसके अलावा अंत्योदय परिवारों को 1 किलोग्राम चीनी भी दी जाती है। ये योजना मार्च, 2022 तक ही थी, इसे जून तक बढ़ा दिया गया है।

उन्होंने कहा कि कोरोना काल में सरकार लोगों के साथ खड़ी रही। लोगों का फ्री में टेस्ट किया गया और वैक्सीन लगवाई गई। महामारी की वजह से जो भी समस्या आई उससे निपटने का काम किया गया। लोगों को भुखमरी का शिकार नहीं होने दिया गया। कैबिनेट की पहली बैठक में भी मुफ्त में अनाज को लेकर फैसला किया गया और इस स्कीम और तीन महीने के लिए बढ़ा दिया गया है।

उत्तर प्रदेश

गाजियाबाद में रिटायर्ड जवान ने बेटी के दोस्त की गोली मारकर की हत्या, पुलिस पूछताछ में कही ये बात

Published

on

Loading

गाजियाबाद। यूपी के गाजियाबाद में एक इंजीनियरिंग के छात्र की एक शख्स ने गोली मारकर हत्या कर दी। मिली जानकारी के मुताबिक, ये छात्र एक लड़की के साथ रिलेशनशिप में था। लड़की के पिता ने छात्र को पांच गोलियां मारीं।

मामला जिले के क्रॉसिंग रिपब्लिक इलाके का है। पुलिस उपायुक्त (ग्रामीण) विवेक चंद्र यादव ने कहा, ‘बीटेक छात्र विपुल (25) की एक रिटायर्ड सुरक्षाकर्मी ने गोली मारकर हत्या कर दी। यह घटना शुक्रवार सुबह क्रॉसिंग रिपब्लिक थानाक्षेत्र के एक फ्लैट में हुई।’

आरोपी राजेश कुमार सिंह बीएसएफ से रिटायर्ड है और वर्तमान में एक निजी सुरक्षा फर्म में कार्यरत है। अधिकारी ने कहा, ‘विपुल कथित तौर पर आरोपी की बेटी के साथ रिश्ते में था।’ अधिकारी ने कहा, ‘आरोपी रात में फ्लैट पर पहुंचा। विपुल के साथ उसकी बहस हुई जिसके बाद उसने विपुल को पांच गोलियां मार दीं।’

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी विपुल के साथ अपनी बेटी के रिश्ते के खिलाफ था।

Continue Reading

Trending