Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

यमन हिंसा में 5 मरे, ऐतिहासिक इमारतें नष्ट

Published

on

सना,सऊदी अरब,राजधानी,हसन अल-शम्सी

Loading

सना | सऊदी अरब के नेतृत्व में गठबंधन सेना द्वारा शुक्रवार सुबह किए गए हवाई हमलों में कम से कम पांच नागरिकों की मौत हो गई। इसके साथ ही राजधानी सना में तीन ऐतिहासिक इमारतें भी धराशायी हो गईं। समाचार एजेंसी ‘एफे’ ने यह जानकारी दी। यमन के प्राचीन शहर में 11वीं शताब्दी के समय के 6,500 इमारतें मौजूद हैं और यह क्षेत्र यूनेस्को की विश्व विरासत स्थलों की सूची में भी शामिल है।

कई प्रत्यक्षदर्शियों ने ‘एफे’ को बताया कि ऐतिहासिक शहर अल-कासिमी में पांच मंजिला तीन इमारतें पूरी तरह नष्ट हो गईं। दो स्थानीय निवासियों के भी लापता होने की खबर है। हसन अल-शम्सी नामक एक प्रत्यक्षदर्शी ने कहा कि बचाव दल मलबे के ढेर से लोगों की तलाश कर रहे हैं। अरब गठबंधन सेना ने शुक्रवार को पहली बार इमारतों को निशाना बनाया है। अरब के नेतृत्व में गठबंधन सेना ने 26 मार्च से यमन में शिया हौती विद्रोहियों के खिलाफ अभियान की शुरुआत की थी।

अन्तर्राष्ट्रीय

पाकिस्‍तानी अमेरिकी अरबपति साजिद तरार का बयान- मोदी फिर बनेंगे पीएम, उनके जैसे नेता की हमें भी जरुरत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी कारोबारी साजिद तरार ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक मजबूत नेता हैं जो भारत को नई ऊंचाइयों पर ले गए हैं और वह तीसरी बार देश के पीएम के रूप में लौटेंगे। साजिद तरार ने कहा कि मोदी न केवल भारत के लिए बल्कि क्षेत्र और दुनिया के लिए अच्छे हैं और उम्मीद है कि पाकिस्तान को भी उनके जैसा नेता मिलेगा।

पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी कारोबारी पीएम मोदी को दुनिया का मजबूत नेता बताया है। उन्होंने कहा कि मोदी न केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया और दक्षिण एशिया के लिए अच्छे नेता हैं। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि पाकिस्तान को भी उनके जैसा नेता मिलेगा। तरार ने कहा कि वह एक जन्मजात नेता हैं। वह एक ऐसे पीएम हैं जिन्होंने अपनी राजनीति को जोखिम में डालकर पाकिस्तान का दौरा किया। मैं उम्मीद करता हूं वे पाकिस्तान के साथ बातचीत और व्यापार शुरू करेंगे।

उन्होंने आगे कहा कि भारत एक युवा देश है और उसे युवा लोगों का अच्छा साथ मिल रहा है। तरार ने आगे कहा कि यह एक चमत्कार है। भारत के 97 करोड़ लोग अपने मत डाल रहे हैं। भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। आप भविष्य में देखेंगे कि लोग भारतीय लोकतंत्र से सीख लेंगे। तरार ने पीओके में चल रहे विरोध प्रदर्शन को लेकर कहा कि आर्थिक स्थिति खराब होने और महंगाई के कारण वहां के लोग परेशान है। उन्होंने पाकिस्तानी पीएम के आर्थिक पैकेज को लेकर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि पूरे पाकिस्तान में फिलहाल पीओके जैसी ही स्थिति है। आतंकवाद-कानून व्यवस्था और राजनीतिक अस्थिरता के कारण आज देश कई संकटों से जूझ रहा हैं।

 

Continue Reading

Trending