Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

मोदी सरकार है दुनिया की सबसे भरोसेमंद गवर्नमेंट

Published

on

Loading

नई दिल्ली। केंद्र की मोदी सरकार के पिछले साढ़े तीन साल के कार्यकाल से भारत की जनता खुश है। वल्र्ड इकोनॉमिक फोरम के सर्वे के मुताबिक विश्व में अपनी जनता का भरोसा जीतने वाली सरकारों में भारत की मोदी सरकार तीसरे स्थान पर है। इस फेहरिस्त में पहले स्थान पर स्विट्जरलैंड की सरकार है और दूसरे नंबर पर इंडोनेशिया की सरकार है।

अमेरिका में हुए इस सर्वे में जहां उन्हें सबसे लोकप्रिय राजनीतिक हस्ती बताया गया और कहा गया कि जनता नोटबंदी समेत उनके कई फैसलों के साथ है, वहीं पिछले दिनों रेटिंग एजेंसी मूडीज ने भारत की रेटिंग में सुधार करते हुए उसे बीएए2 कर दिया था।

गौरतलब है कि लंबे समय से भारत को रेटिंग एजेंसियां निवेश की सबसे निचली श्रेणी बीएए3 में रखती आई हैं। मूडीज की रेटिंग में बढ़ोतरी पर केंद्र सरकार ने बेहद खुशी जाहिर की। वित्त मंत्री अरुण जेटली ने इस पर कहा कि 13 साल बाद भारत की रेटिंग में सुधार हुआ है। मुझे भरोसा है कि भारत की आर्थिक सुधार प्रक्रिया के बारे में संदेह रखने वाले अब अपनी राय पर गंभीरता से आत्मचिंतन करेंगे।

अब विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यूईएफ) के एक सर्वेक्षण में मोदी की अगुवाई वाली केंद्र की भाजपा नीत केंद्र सरकार दुनिया की तीसरी सबसे भरोसेमंद सरकार बताया गया है। यह सर्वे उस वक्त आया है, जब विपक्ष गुजरात चुनावों में जीएसटी और नोटबंदी जैसे मुद्दों को लेकर मोदी सरकार को निशाना बना रही है। यहां तक की पीएम मोदी को बीजेपी के कई बड़े नेताओं की भी आलोचना झेलनी पड़ रही है।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending