Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

मोदी सरकार की उपलब्धियां गिना रहीं स्मृति ईरानी पर फेंकी गई चूड़ियां

Published

on

Loading

अहमदाबाद। गुजरात के अमरेली जिले में सोमवार को केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी पर एक युवक ने चूड़ियां फेंकी। स्मृति तब एक सभा को संबोधित कर रही थीं। हालांकि चूड़ियां उन्हें नहीं लगी। इस प्रकरण पर स्मृति ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि ‘पुरुष को भेजा है महिला पर आक्रमण करने के लिए, कांग्रेस की वो स्ट्रेटजी थोड़ी गलत है’।

केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के तीन साल पूरे होने पर सभी केंद्रीय मंत्री पूरे देश में भ्रमण कर रहे हैं। इसी दौरान केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी सोमवार को अमरेली पहुंची थीं। कार्यक्रम में वह सरकार की किसान संबंधी नीतियों की चर्चा कर रही थी कि तभी अचानक युवक पीछे से उठा और वंदे मातरम चिल्लाते हुए दो-तीन चूड़ियां मंच की ओर फेंकी। पुलिस ने उसे तुरंत पकड़ लिया।

इस घटना के बाद पुलिस ने केतन कसवाणा नाम के इस युवक को हिरासत में ले लिया। इसकी उम्र 20 साल के आसपास है। वह जिले के मोता भंडारिया गांव का निवासी है।

बताया जा रहा है कि केतन को बाद में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने खुद पुलिस को निर्देश देते हुए रिहा करा दिया। स्मृति ने पुलिस से ये भी कहा कि उसे कार्यक्रम में हिस्सा लेने दिया जाए और अगर वह चूड़ियां फेंक रहा है तो उसे वो भी करने दिया जाए।

इस बीच, कांग्रेस के स्थानीय नेता ने दावा किया है कि कसवाणा गुजरात में किसानों का कर्ज माफ करने की मांग कर रहा था। हालांकि पुलिस ने इससे इनकार किया है। एसपी के मुताबिक, ‘कसवाणा कांग्रेस या किसी दूसरी पार्टी से नहीं जुड़ा है।’

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending