Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

मोदी ने वास्तुकार चार्ल्स कोरिया के निधन पर शोक जताया

Published

on

नई दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भारतीय वास्तुकार चार्ल्स कोरिया,विख्यात वास्तुकार माननीय, विधानसभा बिल्डिंग की डिजाइनिंग

Loading

नई दिल्ली | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को जाने-माने भारतीय वास्तुकार चार्ल्स कोरिया के निधन पर शोक जताया। चार्ल्स कोरिया (84) का एक लंबी बीमारी के बाद मंगलवार रात मुंबई में निधन हो गया।

मोदी ने उनके निधन पर शोक जताते हुए ट्विटर पर लिखा, “मैं विख्यात वास्तुकार माननीय चार्ल्स कोरिया के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। भगवान उनकी आत्मा को शांति दें।” चार्ल्स को भारत में आधुनिक वास्तुकला और शहरी नियोजन में उनके योगदान के लिए जाना जाता है। मोदी ने उनके काम की सराहना की और कहा, “माननीय चार्ल्स कोरिया की अद्भुत वास्तुकला वृहत स्तर पर पसंद की गई। वह उनकी प्रतिभा, नवीन उत्साह और अद्भुत सौंदर्य बोध को दर्शाती है।”

चार्ल्स के महान कार्यो में नवी मुंबई शामिल है। शहरी नियोजन में विशेषज्ञता रखने वाले चार्ल्स नेशनल कमिशन ऑफ अर्बनाइजेशन के पहले अध्यक्ष नियुक्त किए गए थे। उनका जन्म एक सितंबर, 1930 को हुआ। वह मुंबई के अर्बन डिजाइन रिसर्च इंस्टीट्यूट के संस्थापक थे। चार्ल्स अहमदाबाद स्थित महात्मा गांधी मेमोरियल और भोपाल स्थित मध्य प्रदेश विधानसभा बिल्डिंग की डिजाइनिंग के लिए भी जाने जाते हैं।

नेशनल

रायबरेली में होगी अमेठी से भी बड़ी हार, बीजेपी का राहुल गांधी पर निशाना

Published

on

Loading

लखनऊ। कांग्रेस ने रायबरेली और अमेठी से उम्‍मीदवार कौन होगा? इसपर सस्‍पेंस खत्‍म कर दिया है। पार्टी ने शुक्रवार को नामांकन के आखि‍री द‍िन नई ल‍िस्‍ट जारी कर इन दोनों सीटों पर प्रत्‍याशि‍यों के नाम का एलान कर द‍िया है। कांग्रेस ने अमेठी से केएल शर्मा को टिकट दिया है जबकि कांग्रेस की पारंपरिक सीट रायबरेली से खुद राहुल गांधी चुनाव लड़ेंगे। इसके बाद भाजपा ने राहुल गांधी के रायबरेली से चुनाव लड़ने पर निशाना साधा है।

उपमुख्मंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, ‘राहुल गांधी और गांधी परिवार में अमेठी-रायबरेली से चुनाव लड़ने का साहस नहीं हो रहा है, लेकिन किसी ने उन्हें (राहुल गांधी) समझाया होगा कि पिछली बार सोनिया गांधी इतने मतों से जीत गई थीं इसलिए आप अमेठी न जाकर रायबरेली चलिए। रायबरेली में राहुल गांधी की अमेठी से भी बड़ी पराजय होने जा रही है। हम ये दोनों सीटें तो बहुत बड़ें नंबर से जीतेंगे ही साथ ही उत्तर प्रदेश की 80 की 80 सीटें भी जीतेंगे’

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि राहुल गांधी पहले अमेठी छोड़कर वायनाड भाग गए थे, अब वायनाड छोड़कर रायबरेली आ गए हैं, रायबरेली के लोग उन्हें कभी स्वीकार नहीं करेंगे। वहीं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तीसरी पारी को लेकर जिस तरह का माहौल बना है, वही कारण है कि कांग्रेस पहले तो तय नहीं कर पा रही थी कि क्या करना चाहिए। पिछली बार राहुल गांधी अमेठी से हार कर केरल की तरफ भागे थे। अब वायनाड से हार की आशंका देखते हुए रायबरेली आ गए। उत्तर प्रदेश का माहौल मोदीमय हो चुका है। हम पुराना रिकॉर्ड भी तोड़ने जा रहे हैं… रायबरेली की जनता भी उनका(राहुल गांधी) इंतजार कर रही है कि कांग्रेस ने पीएम मोदी के बारे में जो भी हल्की बातें कही हैं उसका हिसाब उन्हें देना पड़ेगा।’

Continue Reading

Trending