Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

मोदी का 56 इंच का सीना खोखला और दिखावा : सोनिया

Published

on

Loading

पटना। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने यहां रविवार को कहा कि बिहार विकास के रास्ते पर है, लेकिन बिहार को और आर्थिक सहयोग की जरूरत है। उन्होंने कहा कि बिहार के स्वाभिमान की लड़ाई को और धार देने के लिए वह बिहार आई हैं। सोनिया ने कहा कि शो बाजी में ही इस सरकार का एक चौथाई समय बीत गया। चुनाव से पहले पाकिस्तान के मुद्दे पर बढ़ चढ़कर बोलने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सीमा पर शहीद हो रहे जवानों तथा घोटालों के मुद्दे पर मौन हैं। सोनिया ने कहा कि नरेंद्र मोदी का 56 इंच का सीना खोखला और दिखावा है।

बिहार में सत्तारूढ़ दल के महागठबंधन द्वारा गांधी मैदान में आयोजित स्वाभिमान रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, “रैली में आए लोगों ने यह साबित कर दिया है कि बिहार के लोग अपने स्वाभिमान की रक्षा करना जानते हैं, लेकिन कुछ लोग बिहार के लोगों को नीचा दिखाने में जुटे हैं। वे बिहार के ‘डीएनए’ पर सवाल उठाते हैं तो कभी बिहार की सभ्यता का मजाक उड़ाते हैं तो कभी राज्य को ही बीमारू बताते हैं।”

बिहार के विकास में कांग्रेस के योगदान की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि इतिहास गवाह है कि बिहार को आगे ले जाने में कांग्रेस का भी हाथ है। उन्होंने कहा कि केंद्र में जब संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) की सरकार थी, तब बिहार की मदद की गई। बिहार को आगे ले जाने में नीतीश कुमार और लालू प्रसाद का अहम योगदान है।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर राजनीतिक हमला बोलते हुए कहा कि सरकार के कार्यकाल का एक-चौथाई समय गुजार चुका है, लेकिन अब तक कुछ नहीं हुआ। जो वादे किए गए थे, वे अब तक पूरे नहीं हुए। कांग्रेस अध्यक्ष ने मोदी से सवाल किया कि पाकिस्तान के प्रति उनकी क्या नीति है देश जानना चाहता है। उन्होंने केंद्र सरकार को हर मोर्चे पर फेल सरकार का तमगा दिया।

अक्टूबर-नवंबर महीने में होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव के लिए सत्तारूढ़ जनता दल (युनाइटेड), राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और कांग्रेस में गठबंधन है, जिसे महागठबंधन नाम दिया गया है।

नेशनल

रायबरेली में होगी अमेठी से भी बड़ी हार, बीजेपी का राहुल गांधी पर निशाना

Published

on

Loading

लखनऊ। कांग्रेस ने रायबरेली और अमेठी से उम्‍मीदवार कौन होगा? इसपर सस्‍पेंस खत्‍म कर दिया है। पार्टी ने शुक्रवार को नामांकन के आखि‍री द‍िन नई ल‍िस्‍ट जारी कर इन दोनों सीटों पर प्रत्‍याशि‍यों के नाम का एलान कर द‍िया है। कांग्रेस ने अमेठी से केएल शर्मा को टिकट दिया है जबकि कांग्रेस की पारंपरिक सीट रायबरेली से खुद राहुल गांधी चुनाव लड़ेंगे। इसके बाद भाजपा ने राहुल गांधी के रायबरेली से चुनाव लड़ने पर निशाना साधा है।

उपमुख्मंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, ‘राहुल गांधी और गांधी परिवार में अमेठी-रायबरेली से चुनाव लड़ने का साहस नहीं हो रहा है, लेकिन किसी ने उन्हें (राहुल गांधी) समझाया होगा कि पिछली बार सोनिया गांधी इतने मतों से जीत गई थीं इसलिए आप अमेठी न जाकर रायबरेली चलिए। रायबरेली में राहुल गांधी की अमेठी से भी बड़ी पराजय होने जा रही है। हम ये दोनों सीटें तो बहुत बड़ें नंबर से जीतेंगे ही साथ ही उत्तर प्रदेश की 80 की 80 सीटें भी जीतेंगे’

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि राहुल गांधी पहले अमेठी छोड़कर वायनाड भाग गए थे, अब वायनाड छोड़कर रायबरेली आ गए हैं, रायबरेली के लोग उन्हें कभी स्वीकार नहीं करेंगे। वहीं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तीसरी पारी को लेकर जिस तरह का माहौल बना है, वही कारण है कि कांग्रेस पहले तो तय नहीं कर पा रही थी कि क्या करना चाहिए। पिछली बार राहुल गांधी अमेठी से हार कर केरल की तरफ भागे थे। अब वायनाड से हार की आशंका देखते हुए रायबरेली आ गए। उत्तर प्रदेश का माहौल मोदीमय हो चुका है। हम पुराना रिकॉर्ड भी तोड़ने जा रहे हैं… रायबरेली की जनता भी उनका(राहुल गांधी) इंतजार कर रही है कि कांग्रेस ने पीएम मोदी के बारे में जो भी हल्की बातें कही हैं उसका हिसाब उन्हें देना पड़ेगा।’

Continue Reading

Trending