Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

मोदी का पेरिस में भव्य औपचारिक स्वागत

Published

on

पेरिस,प्रधानमंत्री-नरेंद्र-मोदी,भव्य-औपचारिक-स्वागत,राष्ट्रपति-फ्रांस्वा-होलांद,स्वागत,ऐलसी-पैलेस 

Loading

पेरिस |  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन देशों की अपनी यात्रा के पहले पड़ाव के तहत गुरुवार रात फ्रांस की राजधानी पेरिस पहुंचे। शुक्रवार को यहां लेस इनवेलिडेस में उनका औपचारिक स्वागत किया गया। मोदी गुरुवार रात विशेष विमान से यहां दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे। सातवीं शताब्दी के लेस इनवेलिडेस के विशाल परिसर में मोदी का औपचारिक स्वागत किया गया। इस दौरान फ्रांस के विदेश मंत्री लॉरेंट फेबियस भी मौजूद रहे। लेस इनवेलिडेस में एक सैन्य संग्रहालय बना हुआ है।

स्वागत समारोह के बाद मोदी ने फेबियस के साथ फ्रांस के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों (सीईओ) के साथ दो बैठकें की। पहली बैठक बुनियादी ढांचे पर और दूसरी बैठक रक्षा प्रौद्योगिकी पर केंद्रित थीं। मोदी इसके बाद यूनेस्को मुख्यालय भी गएं, जहां उन्हों लोगों को संबोधित किया। वह फ्रेंच नेशनल असेंबली में दोपहर का भोजन करेंगे और कुछ वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात करेंगे। मोदी शाम को फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांस्वा होलांद से मुलाकात करेंगे। इस दौरान, इंडिया-फ्रांस सीईओ फोरम की ओर से द्विपक्षीय व्यापार को बढ़ावा देने पर तैयार रपट पेश की जाएगी। इंडिया-फ्रांस सीईओ फोरम की गुरुवार को बैठक हुई थी।

मोदी और होलांद की बातचीत के बाद दोनों देशों के बीच कई समझौतों पर हस्ताक्षर होने हैं। मोदी और होलांद ‘नौका पर चर्चा’ करेंगे। इस दौरान वे सीन नदी में नौका विहार करेंगे और बातचीत करेंगे। होलांद मोदी के लिए भोज भी आयोजित करेंगे। पेरिस स्थित भारतीय दूतावास द्वारा किए गए एक ट्वीट के मुताबिक, गुरुवार रात यहां पहुंचे मोदी के स्वागत में लाल गलीचे बिछाए गए थे। फ्रांस के खेल राज्य मंत्री थियरी ब्रेलार्ड ने उनकी अगवानी की। मोदी ने हवाईअड्डे पर स्वागत के लिए बड़ी संख्या में मौजूद भारतीय समुदाय के लोगों से बातचीत भी की।

अन्तर्राष्ट्रीय

भारत में अवसरों की भरमार, पीएम मोदी के नेतृत्व में 10 सालों में देश ने अच्छी प्रगति की : वॉरेन बफे

Published

on

Loading

नई दिल्ली। बर्कशायर हैथवे के चेयरमैन और सीईओ वॉरेन बफे भारत की निवेश की संभावनाओं को लेकर काफी उत्साहित हैं। उन्होंने रविवार को कंपनी की सालाना बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि भारत में अवसरों की भरमार हैं। उन्होंने कहा कि भारत अब 5 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी और दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की राह पर है। बीते दस सालों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में देश ने सभी आर्थिक मानदंडों में अच्छी प्रगति की है। अब लगभग 3.7 ट्रिलियन डॉलर (अनुमान वित्त वर्ष 2023-24) की जीडीपी के साथ भारत आर्थिक रूप से पांचवां सबसे बड़ा देश है। एक दशक पहले देश 1.9 ट्रिलियन डॉलर (मौजूदा बाजार मूल्य) की जीडीपी के साथ भारत 10वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था था। वित्त मंत्रालय के अनुसार, इस 10 साल की यात्रा में कई रिफॉर्म हुए जिसने देश को आर्थिक रूप से आगे बढ़ाया है।

रविवार को अपनी कंपनी की वार्षिक बैठक में वॉरेन बफेट ने कहा, भारत में नई संभावनाओं का पता लगाएं। यहां ऐसे क्षेत्र हो सकते हैं जिनको सर्च नहीं किया गया है या यहां मौजूद अवसरों पर ध्यान नहीं दिया गया है। उन्होंने कहा, मुझे यकीन है कि भारत में बहुत सारे अवसर हैं। सवाल यह है कि क्या हमें उनके बारे में जानकारी है, जिसमें हम भाग लेना चाहेंगे। बफेट देश में संभावित प्रवेश की तलाश में हैं। भारत की जीडीपी ग्रोथ एक नए शिखर पर पहुंचने के लिए तैयार है। विनिर्माण और ऑटोमोबाइल जैसे सेक्टरों ने फिर से सुधार देखना शुरू कर दिया है और जीएसटी कलेक्शन नई ऊंचाई हासिल कर रहा है।

आरबीआई के लेटेस्ट आंकड़ों के अनुसार, भारत की जीडीपी ग्रोथ महामारी से पहले 2020 के दौरान दर्ज की गई 7 प्रतिशत से ऊपर बढ़ने के संकेत हैं। आईएमएफ के लेटेस्ट आंकड़ों के अनुसार, 2004 में भारत की प्रति व्यक्ति जीडीपी 635 डॉलर थी। 2024 में देश की प्रति व्यक्ति जीडीपी बढ़कर 2,850 डॉलर हो गई है, जो इसके समकक्ष देशों के लिए 6,770 डॉलर का 42 प्रतिशत है। इस महीने की शुरुआत में जारी एचएसबीसी सर्वे के अनुसार, मजबूत मांग के कारण भारत का विनिर्माण सेक्टर अप्रैल में मजबूत गति से बढ़ा। इसके अलावा विश्व चुनौतियों के बावजूद, एक लाख से अधिक स्टार्टअप और 100 से ज्यादा यूनिकॉर्न के साथ देश ग्लोबल स्तर पर तीसरा सबसे बड़ा टेक स्टार्टअप इकोसिस्टम बना हुआ है।

Continue Reading

Trending