Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

मेक्सिको में तूफान से मरने वालों की संख्या 14 हुई

Published

on

Loading

मेक्सिको| उत्तरी मेक्सिको के सियुदाद एकुना शहर में इस सप्ताह की शुरुआत में आए तूफान से मरने वालों की संख्या 14 हो गई है। यह जानकारी आपात प्रबंधन अधिकारियों ने दी। समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, राष्ट्रीय आपत प्रबंधन कार्यालय के समन्वयक लुईस फेलिप पुएंटे ने बुधवार को ट्विटर पर जारी एक पोस्ट में कहा, “सोमवार को आए तूफान के बाद अस्पताल में भर्ती किए गए एक वयस्क की मौत हो गई।
तूफान महज छह सेकंड का था, लेकिन इससे कोआहुइला राज्य के सीमवर्ती शहर सियुदाद एकुना के आसपास तीन शहरों में भारी हानि हुई।

अधिकारियों ने बताया कि चक्रवात से दर्जनों वाहन ध्वस्त हो गए और लगभग 750 घर क्षतिग्रस्त हो गए थे। इससे से बिजली और पानी की आपूर्ति बुरी तरह प्रभावित हुई है।

राष्ट्रपति एनरिक पेना नीटो ने कोआहुइला के गवर्नर रुबेन मोरीरा और उनकी कैबिनेट के सदस्यों के साथ मंगलवार को सियुदाद का दौरा किया था और चक्रवात प्रभावित परिवारों से मुलाकात की थी।

राष्ट्रपति ने शहर को जल्द से जल्द सामान्य स्थिति में लाने के लिए पूरा सहयोग उपलब्ध कराने का वादा किया।

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending