Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

माल्या को ऋण दिलाने में मनमोहन ने मदद की : भाजपा

Published

on

Loading

माल्या को ऋण दिलाने में मनमोहन ने मदद की : भाजपा

नई दिल्ली | भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सोमवार को कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने उद्योगपति विजय माल्या को कर्ज दिलाने में मदद की। भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने माल्या द्वारा मनमोहन को लिखे पत्र का जिक्र करते हुए कहा, “मनमोहन सिंह के आग्रह पर किंगफिशर एयरलाइंस को राहत पैकेज दिया गया।”

पात्रा ने माल्या द्वारा मनमोहन को लिखे पत्रों को पढ़ते हुए कहा, “सिर्फ इतना ही नहीं पूर्व प्रधानमंत्री के कहने पर आयकर विभाग ने माल्या के साथ नरमी बरती और उनके खातों को फ्रीज नहीं किया।”

पात्रा ने कहा, “अक्सर यह प्रश्न पूछा जाता है कि माल्या की कंपनी की इतनी खराब रेटिंग के बावजूद उसे 9,000 करोड़ रुपये का कर्ज क्यों दिया गया। उनके खाते सही नहीं थे। क्या कोई पीछे से यह सब करवा रहा था।”

उन्होंने कहा, “हमारे पास कुछ ईमेल और पत्र हैं, जो इन हाथों को बेनकाब करेंगे। हर बार पूर्व प्रधानमंत्री की संलिप्तता नजर आती है।”

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending