Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

माकपा कार्यकर्ता की केरल में हत्या

Published

on

कन्नूर,मार्क्‍सवादी-कम्युनिस्ट-पार्टी,भाजपा,आरएसएस,विशाखापटनम,ई-पी-जयराजन

Loading

कन्नूर | मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के एक कार्यकर्ता की गुरुवार को मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि कन्नूर शहर के पास उस पर एक कच्चा बम फेंका गया था जिस कारण उसकी मौत हो गई। पुलिस ने कहा कि ऐसा माना जा रहा है कि यह हमला भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अथवा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के संदिग्ध कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया है।

पुलिस के मुताबिक मृतक कार्यकर्ता की पहचान पी. विनोद के रूप में हुई है। 36 वर्षीय विनोद पांच साल पहले भाजपा का साथ छोड़कर माकपा में शामिल हो गए थे। वारदात के वक्त वह विशु मनाकर पन्नूर के पास स्थित अपने घर लौट रहे थे। वारदात स्थल पर पहुंचने पर पुलिस ने पाया कि उनका शरीर पस्त पड़ा है। उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां पर उन्हें मृत घोषित कर दिया। विशाखापटनम में माकपा की 21वीं कांग्रेस में भाग लेने आए शीर्ष नेताओं सहित स्थानीय नेताओं ने यहां पर तेल्लिचेरी इलाके में बंद का आह्वान किया। पिछले कुछ सालों में कन्नूर जिले में भाजपा /आरएसएस और माकपा के बीच कई झड़पें हुई हैं।

इसी तरह की आखिरी घटना सितंबर 2014 में हुई थी। इस दौरान आरएसएस के एक युवा कार्यकर्ता पर बमों से हमला कर दिया गया था और उसे मार डाला था।विनोद की मृत्यु पर प्रतिक्रिया देते हुए, माकपा नेता ई.पी. जयराजन ने कहा, “कन्नूर में यह हत्या भाजपा/आरएसएस के नेतृत्व की जानकारी में की गई है।” अधिकारियों ने कहा, “ऐसा माना जा रहा है कि पुलिस ने हत्यारोपी की पहचान कर ली है और उसकी खोज में तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।”

उत्तर प्रदेश

कन्नौज में बोले सीएम योगी- उत्तर प्रदेश की 80 में से 80 सीटों पर कमल का फूल खिलाएंगे

Published

on

Loading

कन्नौज। देश में तीन चरणों के मतदान संपन्न हो चुके हैं। चौथे चरण में सोमवार को वोट डाले जाएंगे। इसके लिए सभी पार्टियां जी जान से चुनाव प्रचार में लगी हुई हैं। इस बीच यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कन्नौज में एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पूरे देश और इस राज्य की जनता ने अपना मन बना लिया है। हम उत्तर प्रदेश की 80 में से 80 सीटों पर कमल का फूल खिलाएंगे और उसकी माला बनाकर माननीय प्रधानमंत्री के गले में पहनाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने देश में 400 से भी ऊपर सीटें जीतने का दावा किया।

उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए आगे कहा कि ये नया भारत केवल बोलता ही नहीं है करके दिखाता है। भाजपा ने कहा था कि रामलला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे। तब समाजवादी पार्टी के लोग रामभक्तों पर गोलियां चलाते थे। बोलते थे परिंदा भी पर नहीं मार सकता लेकिन हमने आज मंदिर वहीं बनाकर दिखाया है। 500 सालों बाद इस वर्ष पहली बार प्रभु श्री राम ने अयोध्या की इस पावन धरती पर होली भी खेली और अपना जन्मदिन भी मनाया है। पहली बार भगवान राम का सूर्य तिलक भी हुआ है। ये अद्भुत घटनाएं भारत में कभी-कभी होती है और हम सौभाग्यशाली है जो इन घटनाओं को अपनी आंखों के सामने होते हुए देख रहे हैं।

उन्होंने कहा कि वे कन्नौज से चुनाव इसलिए लड़ रहे हैं कि इंडी गठबंधन को यहां प्रत्याशी नहीं मिल रहा था। सपा अध्यक्ष कह रहे हैं कि सेवा करना चाहता हूं। जब मौका था, तब कन्नौज के इत्र में बदबू फैलाने का काम कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने अखिलेश से कन्नौज के लड़ने का कारण बताया। सीएम योगी ने कहा, उम्मीदवार ढूंढे नहीं मिल रहे थे, तो उन्होंने खुद दांव आजमा लिया। पहले को टिकट दिया, फिर उसका टिकट काट दिया, दूसरे को दिया तो वह मैदान छोड़कर भाग गया। तीसरे की घोषणा की तो वह मना कर दिया। जब कोई नहीं मिला तो खुद लड़ने चले आए।

योगी ने कहा, जब मौका मिला तब बदबू फैला रहे थे। हर दूसरे दिन यूपी में दंगा कराते थे। इनके शासन में बेटियों-व्यापारियों की सुरक्षा से खिलवाड़ होता था। गरीबों के हकों पर डकैती पड़ती थी। मुख्यमंत्री आवास बुलाकर दंगाइयों का महिमामंडन करते थे, लेकिन अब नए भारत का नया उप्र दंगाइयों व कर्फ्यू लगाने वालों से कैसे निपटता है, यह आप भी देख रहे होंगे। सीएम योगी ने कहा कि नए भारत में सुरक्षा, गरीब कल्याण, विकास, विरासत और आस्था का सम्मान है। सपा रामभक्तों पर गोली चलाती थी, आतंकियों के मुकदमे वापस लेती थी और भाजपा राम मंदिर बनवाती है। आपने वोट देकर भारतीय जनता पार्टी की दिल्ली व लखनऊ सरकार को चुना है, इसलिए आपके योगदान की बदौलत अयोध्या में 500 वर्ष के बाद भव्य राम मंदिर का निर्माण हुआ है।

Continue Reading

Trending