Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

नारायण साईं को 21 दिन की बेल

Published

on

Narayan_Sai-bail

Loading

अहमदाबाद। दुराचार के आरोप में जेल में बंद आसाराम के बेटे नारायण साईं की अंतरिम जमानत गुजरात उच्च न्यायालय ने मंजूर कर ली है। नारायण की मां लक्ष्मीबेन गंभीर रूप से बीमार है और अहमदाबाद के अस्पताल में भर्ती हैं। उन्हीं की देखभाल के लिए नारायण को तीन सप्ताह की जमानत दी गई है। हालांकि इस दौरान पुलिस को नारायण पर कड़ी निगाह रखने को कहा गया है।

गुजरात हाईकोर्ट ने नारायण साईं को बीमार मां की देखभाल के लिए तीन सप्ताह की जमानत दी गई है। साईं दिसंबर 2013 से सूरत जेल में बंद है। इस मामले में आसाराम भी सह आरोपी है। जानकारी के अनुसार साईं की मां लक्ष्मीबेन को स्पाईनल कोर्ड एलिमेंट की बीमारी है और वह अस्पताल में भर्ती है। उसके और आसाराम के खिलाफ सूरत की दो बहनों ने बलात्कार, यौन उत्पीड़न और अन्य आरोप लगाए थे। इस मामले में बड़ी बहन ने साईं की मां पर भी आरोप लगाया था। हालांकि बाद में लक्ष्मीबेन को स्थानीय कोर्ट ने जमानत दे दी थी।

प्रादेशिक

मध्य प्रदेश: भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष जेपी किरार की सड़क हादसे में मौत

Published

on

Loading

रायसेन। मध्य प्रदेश में रायसेन जिले के भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष जयप्रकाश किरार की सड़क हादसे में मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जयप्रकाश किरार शनिवार-रविवार की दरमियानी रात अपने साथियों के साथ उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन कर रायसेन लौट रहे थे।

रायसेन के करीब सांची रोड पर ग्राम खानपुरा में उनकी कार का टायर पंचर हो गया था। जब वह इसे बदल रहे थे, तभी एक ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी।

इस हादसे में किरार गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जयप्रकाश किरार भाजपा के जिला अध्यक्ष रह चुके थे। वे मूल रूप से विदिशा के निवासी हैं। उनकी पत्नी भी अनीती किरार भी जिला पंचायत अध्यक्ष रही हैं।

Continue Reading

Trending