Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

खेल-कूद

महिला हॉकी : अर्जेंटीना दौरे के लिए भारतीय टीम घोषित

Published

on

Loading

भुवनेश्वर। अर्जेटीना के आगामी दौरे के लिए शनिवार को भारतीय महिला हॉकी टीम घोषित कर दी गई। 18 से 30 नवंबर के बीच चलने वाले दौरे के लिए घोषित 18 सदस्यीय टीम की कमान रितु रानी को सौंपी गई है, जबकि डिफेंडर दीपिका उप-कप्तान होंगी।

भारतीय गोलपोस्ट की रक्षा की जिम्मेदारी सविता और रजनी एतिमारपू संभालेंगी। यहां कलिंगा स्टेडियम में चल रहे राष्ट्रीय अभ्यास शिविर में प्रदर्शन के आधार पर टीम का चयन किया गया है। भारतीय महिलाएं पूरे वर्ष जबरदस्त फॉर्म में बनी हुई हैं और इस दौरान वे हॉकी वर्ल्ड लीग (एचडब्ल्यूएल) के दूसरे राउंड की विजेता रहीं।

भारतीय महिला टीम एचडब्ल्यूएल राउंड-3 में पांचवें स्थान पर रही और 36 वर्षो में पहली बार ओलम्पिक में क्वालीफाई करने में कामयाब रही। भारतीय टीम के मुख्य कोच नील हॉगुड ने जारी एक वक्तव्य में कहा, “अभ्यास शिविर शुरू होने के बाद से ही टीम अभ्यास में जुटी हुई है। हम एकजुट टीम प्रदर्शन पर सर्वाधिक ध्यान दे रहे हैं तथा नवनियुक्त प्रशिक्षकों एवं अन्य कर्मचारियों की टीम ने प्रत्येक खिलाड़ी के प्रदर्शन पर विशेष मेहनत की है। हमारे पास एक अनुभवी कप्तान हैं और उन्हें पता है कि टीम का नेतृत्व कैसे करना है।”

भारतीय टीम :

गोलकीपर : सविता, रजनी एतिमापू।

डिफेंडर : सुनीता लाकड़ा, दीपिका (उप-कप्तान), पी. सुशीला चानू, जसप्रीत कौर, दीप ग्रेस एक्का।

मिडफील्डर : रेणुका यादव, रितु रानी (कप्तान), लिलिमा मिंज, नवजोत कौर, मोनिका, नमिता टोप्पो।

फॉरवर्ड : नवनीत कौर, रानी रामपाल, पूनम रानी, वंदनाा कटारिया, अनुराधा देवी थोकचोम।

खेल-कूद

सचिन तेंदुलकर की सुरक्षा में तैनात जवान ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

Published

on

Loading

मुंबई। सचिन तेंदुलकर की सुरक्षा में तैनात राजकीय रिजर्व पुलिस बल (एसआरपीएफ) के एक जवान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। सीआरपीएफ जवान प्रकाश गोविंदा कापड़े जामनेर के गणपती नगर में अपने घर छुट्टी पर आए थे। उन्होंने कथित तौर पर खुद अपने गले में आधी रात के बाद गोली मारी। जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

पुलिस सुत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक यह घटना करीब 2 बजे हुई। मृतक के आत्महत्या करने के पीछे का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। इस घटना के बारे में जब पुलिस से बातचीत कई गई तो पुलिस ने बताया कि यह घटना 14 मई की रात की है। उसने आत्महत्या क्यों की इसके कारण अभी स्प्ष्ट नहीं हो पाए हैं। मगर प्राथमिकी जांच में लगता है कि कापड़े ने कुछ निजी कारणों से खुद को गोली मारी मगर अभी हम पूरी जांच का इंतजार कर रहे हैं।

पुलिस ने आगे बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इसके अलावा जामनेर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और इसके साथ ही मृतक के परिवार के लोगों, उसके सहकर्मियमों और अन्य जान पहचाने के लोगों के पूछताछ शुरु कर दी गई है। आपको बता दें कि मृतक प्रकाश कापड़े मंत्री छगन भुजबल और नारायण राणे के बॉडीगार्ड के तौर पर भी काम कर चुके हैं।

Continue Reading

Trending